BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

Zaheer Khan Love Story: जहीर खान और सागरिका घाटगे की लव स्टोरी में क्रिकेट, बॉलीवुड और हॉकी का क्या है कनेक्शन

Zaheer Khan Love Story: जहीर खान और सागरिका घाटगे की लव स्टोरी में क्रिकेट, बॉलीवुड और हॉकी का क्या है कनेक्शन

Zaheer Khan Love Story: जहीर खान और सागरिका घाटगे की लव स्टोरी में क्रिकेट, बॉलीवुड और हॉकी का क्या है कनेक्शन

Zaheer Khan (Photo Source: Instragram)

 क्रिकेटर्स और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना है। अक्सर किसी न किसी खिलाड़ी और बॉलीवुड की किसी हसीना के बीच प्यार की खबरें आते रहती है। बहुत से क्रिकेटर्स ऐसे हैं जिनका दिल किसी न किसी बॉलीवुड डीवा पर आ गया और फिर दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। इसी लिस्ट में एक नाम टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जहीर खान और अभिनेत्री सागरिका घाटगे की जोड़ी का भी है। कई लोगों को जहीर खान और सागरिका की लव स्टोरी के बारे में पूरी जानकारी नहीं होगी। ऐसे में हम आज आपको इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।

Zaheer Khan Love Story: अभिनेत्री सागरिका घाटगे की प्यार में क्लीन बोल्ड हुए थे जहीर खान

आज भी जहीर खान की गिनती भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में होती है। अक्सर अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करने वाला यह क्रिकेटर खुद पहली ही मुलाकात में बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी के जरिए हुई थी।

सागरिका अंगद के फिल्मी बैकग्राउंड के कारण उनकी बहुत अच्छी दोस्त थी, वहीं जहीर क्रिकेट के कारण उन्हें जानते थे। अंगद के जरिए ही जहीर और सागरिका पहली बार एक दूसरे से मिल पाए थे। जहीर पहली बार में ही सागरिका को देखते ही पसंद करने लगे थे। यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। इसके बाद से दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी।

दोनों काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे थे। हालांकि सागरिका और जहीर के अफेयर के बारे में किसी को नहीं पता था, लेकिन युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए थे। जिसके बाद हर तरफ उनके प्यार के चर्चे शुरू हो गए। दुनिया को पता लगने के बाद भी दोनों के धर्मों के अलग होने के कारण इनका एक हो पाना बेहद मुश्लिक था। जहां जहीर खान मुस्लिम थे, वहीं सागरिका हिंदू राजघराने से ताल्लुक रखती थीं। ऐसे में दोनों को अपनी शादी के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे। दोनों ने अपने-अपने परिवारों को मनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

आपको बता दें सागरिका के परिवार को जहीर पहले ही पसंद आ गए थे। जहीर में सबसे खास सागरिका के परिवालों को उनका बेहद ही अच्छी मराठी बोलना लगा था। उनके मराठी बोलने का अंदाज सागरिका की मां को काफी पसंद आया था। जहां सागरिका का परिवार जहीर के लिए हामी भर चुका था, वहीं क्रिकेटर को अभी भी अपने परिवार को मनाना था। जहीर खान के घरवाले एक अभिनेत्री को अपने परिवार की बहू बनाने के लिए बिल्कुल राजी नहीं थे। लेकिन जहीर की जिद्द को देखते हुए उनके सामने शर्त रखी गई थी कि वह पहले सागरिका की फिल्म देखेंगे फिर तय करेंगे कि क्या करना है क्या नहीं।  फिल्म चक दे इंडिया देखने के बाद परिवार वालों ने तुरंत हां कर दी थी।

जहीर खान बेशक क्रिकेटर रहे हों लेकिन उन्होंने बिल्कुल फ़िल्मी अंदाज में सागरिका को प्रोपोज किया था। सागरिका आईपीएल में जहीर खान को सपोर्ट करने के लिए ग्राउंड पर भी दिखती रहती थीं। ऐसे ही साल 2017 के एक आईपीएल मैच में वह जहीर को सपोर्ट करने के लिए आई हुईं थी। इसी दौरान जहीर खान ने सागरिका को प्रपोज किया था, जिसे देख अभिनेत्री काफी हैरान हो गई थीं। बाद में सागरिका और जहीर ने गोवा में ही लगाई कर ली थी। सगाई करने के बाद दोनों ने 23 नवंबर 2017 को कोर्ट मैरिज की।

Exit mobile version