WPL 2025, DC-W vs RCB-W Match Prediction: महिला प्रीमियर लीग की तीसरा सीजन इस समय खेला जा रहा है। अभी तक दो मैच हुए हैं, लेकिन यह काफी ज्यादा रोमांचक रहे हैं। तो वहीं, अब इसी क्रम में जारी टूर्नामेंट का चौथा मैच दिल्ली कैपिटल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा।
दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं, तो इस हिसाब से इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। यह मैच दोनों टीमों के बीच वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।
Check Here- DC-W vs RCB-W, Live Score
DC-W vs RCB-W Match Details(दिल्ली कैपिटल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मैच डिटेल्स):
मैच | वेन्यू | तारीख और समय | लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स |
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू महिला, चौथा मैच | कोतांबी स्टेडियम, वडोदरा | रविवार, 17 फरवरी, 7ः30 pm IST | Star Sports Network & JioHotstar |
DC-W vs RCB-W-, Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
मैच | दिल्ली कैपिटल्स ने जीते | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते | नो रिजल्ट | टाई |
05 | 04 | 01 | 00 | 00 |
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
कोटांबी स्टेडियम की पिच गेंदबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां स्पिनरों को तेज गेंदबाजों के मुकाबले ज्यादा मदद मिलेगी। बल्लेबाजों को यहां रन बनाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ सकता है। टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
दिल्ली कैपिटल्स (DC-W):

शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्ज, एनाबेल सदरलैंड, एलाइस कैप्सी, सारा ब्राइस, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे, निकी प्रसाद।
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB-W):
स्मृति मंधाना (कप्तान), डैनी व्हाइट, एलिस पैरी, राघवी विष्ट, रिचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जाॅर्जिया वेरहम, किम गार्थ, प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, रेणुका सिंह ठाकुर।
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- शेफाली वर्मा
शेफाली वर्मा पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करती हुई नजर आई थीं। मुकाबले में शेफाली ने 18 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रनों की शानदार पारी खेली थी। तो वहीं, कुछ ऐसी ही पारी एक बार फिर से फैंस को देखने को मिल सकती है।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- शिखा पांडे
पिछले मैच में अनुभवी शिखा पांडे ने दिल्ली को मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में दो सफलताएं दिलाई थीं। मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। तो वहीं, दिल्ली बनाम आरसीबी मैच में वह बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकती हैं।
DC-W vs RCB-W Today’s Match Prediction: जो भी टीम पहले गेंदबाजी करेगी वो मैच में जीत दर्ज करेगी
सिनैरियो 1
दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी
आरसीबी-W का पावरप्ले स्कोर- 44-55
पहली पारी का स्कोर- 170-180
दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की
सिनैरियो 2
मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी
दिल्ली कैपिटल्स-W का पावरप्ले स्कोर- 45-55
पहली पारी का स्कोर- 170-180
मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की
यह भी पढ़े:- DC-W vs RCB-W Dream11 Prediction: ड्रीम11 टीम, Predicted प्लेइंग XI