WPL 2024 (Photo Source: X/Twitter)
WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का दूसरा सीजन आज 23 फरवरी से बैंगलोर में शुरू हो रहा है। सभी पांच टीमें अपने शानदार खेल से फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर में खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां परफॉर्म करने वाली है। इसी बीच WPL ने घोषणा कर दी है कि 500 महिलाओं को मैच और ओपनिंग सेरेमनी देखने के लिए फ्री एंट्री दी जाएगी।
WPL ने महिला फैंस के लिए खास काम
WPL ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘सभी महिला क्रिकेट फैंस आएं और शानदार ओपनिंग सेरेमनी और मैच मुफ्त में देखें।’ WPL के अनुसार जो भी 500 महिलाएं पहले आएंगी उन्हें ही फ्री एंट्री दी जाएगी। आपको बता दें WPL 2024 के टिकट मिनिमम प्राइस (100 और 200 रूपए) में हैं।
📢 To all the women cricket fans
Come and witness the Grand Opening Ceremony and match for FREE*!
*Read the Ts & Cs below 👇 pic.twitter.com/3LpATQp18d
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 23, 2024
WPL 2024: शाहरूख खान करेंगे ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म
महिला प्रीमियर लीग 2024 ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां परफॉर्म करने वाले हैं। ओपनिंग सेरेमनी शाम 6ः30 बजे से शुरू होगा। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान अपनी मौजूदगी से समां बांधने का काम करेंगे। साथ ही शाहिद कपूर अपने शानदार डांस मूव्स से फैंस का मनोरंजन करेंगे। कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरूण धवन और टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं।
WPL लगातार सोशल मीडिया पर स्टार्स के प्रैक्टिस के वीडियो शेयर कर रही है, जिसे देखकर फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। फैंस महिला प्रीमियर लीग 2024 की ओपनिंग सेरेमनी स्पोर्ट्स 18 और जियोसिनेमा पर लाइव देख पाएंगे।
बैंगलोर और दिल्ली में खेले जाएंगे मैच
महिला प्रीमियर लीग 2024 इस बार बैंगलोर और दिल्ली में संयुुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबले बैंगलोर में खेले जाएंगे। जिसके बाद लीग दिल्ली में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मुकाबला 15 मार्च और फाइनल मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा।