Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2024: तीन मुख्य कारण आखिर क्यों दिल्ली कैपिटल्स है इस सीजन की सबसे मजबूत टीम

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। बता दें, अपने आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया था और इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरे संस्करण के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। पहले सीजन में भी दिल्ली टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था हालांकि उन्हें फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन में दिल्ली टीम के सभी खिलाड़ी की काफी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। टीम खुद आगामी सीजन के फाइनल को अपने नाम करना चाहेंगी। आज हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग के इस सीजन की सबसे मजबूत टीम है।

1- दिल्ली कैपिटल्स के पास है शानदार ऑलराउंडर

Alice Capsey (Image Source: X/WPL)

दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर ने इस सीजन में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। एलिस कैप्सी ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन कप्प ने भी गेंदबाजी से महत्वपूर्ण योगदान दिया है और जेस जोनासेन ने भी अपना काम बखूबी से निभाया है। टीम के सभी खिलाड़ी इस सीजन के फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन जरूर करना चाहेंगे।

2- की खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है

Meg Lanning (Photo Source: X/Twitter)

दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ इस समय सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में है। अनुभवी खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और युवा खिलाड़ी भी उनका साथ काफी अच्छी तरह से दे रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान Meg Lanning लगातार टॉप ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी कर रही है और टीम के लिए रन बना रही है। शेफाली वर्मा भी ज़बरदस्त फ़ॉर्म में आ चुकी हैं। Jemimah Rodrigues ने भी अभी तक अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए हैं।

3- भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन

Jemimah Rodrigues (Photo Source: Twitter)

शेफाली वर्मा का प्रदर्शन इस सीजन में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने पिछले कुछ मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। यही नहीं गेंदबाजी में राधा यादव, शिखा पांडे और अरुंधती रेड्डी ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है।

Jemimah Rodrigues भी टीम के लिए लगातार रन बना रही है और तमाम फैंस का दिल जीत रही है। युवा स्पिनर Minnu Mani ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 9 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे।

আরো ताजा खबर

IPL फ्रेंचाइजियों को मिल गई है BCCI से डेडलाइन, धोनी, रोहित और कोहली को लेकर अब सभी को लेने होंगे महत्वपूर्ण फैसले

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन नियमों को जारी कर दिया है। इसके अलावा टीमों के पर्स, राइट...

Cricket Highlights of 29 September 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज और सोशल ट्रेंड

Green Park Ground, Sri Lanka Team (Photo Source: Getty Images)29 सितंबर 2024 की क्रिकेट हाइलाइट्स: Today’s Top News: आज के टॉप क्रिकेट न्यूज BCCI ने बेंगलुरु में नए NCA का...

IPL 2025: नई रिटेंशन पॉलिसी से क्या मेगा ऑक्शन पर पड़ेगा असर..? जानिए ये 7 जरूरी बातें-

TATA IPL Trophy. (Image Source: BCCI-IPL)IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने नई रिटेंशन पॉलिसी जारी कर दी है। हर फ्रेंचाइजी को अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की...

Bristol में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैरी ब्रूक ने खेली तूफानी पारी, एडम जम्पा के एक ही ओवर में जड़े 3 गगनचुंबी छक्के

Harry Brook (Pic Source-X)इस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवा और अंतिम वनडे मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर...