BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

World Cup 2023 Final, IND vs AUS: Rohit Sharma ने क्रिस गेल का एक और रिकॉर्ड तोड़ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड; इस मामले में कोच राहुल द्रविड़ को भी पछाड़ा

#image_title

Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

ICC Men’s Cricket World Cup 2023 Final, IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया इस समय आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मेजबान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत दिलाई।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बेहद तगड़ी गेंदबाजी करी और टीम इंडिया 10 विकेट खोकर केवल 240 रन ही बना पाई। अगर भारत को 12 साल बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतना है, तो उन्हें बेहद कड़क गेंदबाजी करनी होगी। आपको बता दें, वर्ल्ड कप 2023 के इस महामुकाबले में सीनियर सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 31 गेंदों में 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

Rohit Sharma ने अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस दौरान भारतीय कप्तान ने चार चौके और तीन बड़े छक्के जड़े और ऑस्ट्रेलिया को अपना आक्रामक अवतार दिखलाया। अपनी इस तूफानी पारी दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। भारत की पारी के दसवें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर अपना तीसरा छक्का जड़ने के बाद हिटमैन ने वनडे क्रिकेट (ODI Cricket) में एक विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने के क्रिस गेल के सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

यहां पढ़िए: World Cup 2023 Final, IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के आगे उड़े हुए हैं टीम इंडिया के रंग, लेकिन बॉलीवुड सितारों की चमक से जगमगाया नरेंद्र मोदी स्टेडियम

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम अब वनडे क्रिकेट (ODI Cricket) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 87 छक्के हैं, जिसके साथ भारतीय कप्तान अब इस फॉर्मेट में एक विरोधी टीम के खिलाफ सर्वकालिक सबसे अधिक छक्के लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने इंग्लैंड के खिलाफ 85 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

वनडे क्रिकेट में एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले प्लेयर:

87* छक्के – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया

85 छक्के – क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड

63 छक्के – शाहिद अफरीदी बनाम श्रीलंका

53 छक्के – सनथ जयसूर्या बनाम पाकिस्तान

इसके अलावा, रोहित शर्मा भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को पछाड़ते हुए अहमदाबाद में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं।

अहमदाबाद में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले प्लेयर:

354* रन- रोहित शर्मा

342 रन – राहुल द्रविड़

316 रन- क्रिस गेल

246 रन – विराट कोहली

215 रन – सचिन तेंदुलकर

Exit mobile version