Skip to main content

ताजा खबर

Watch Video: रोहित शर्मा ने दो शानदार छक्कों से रिचर्डसन की लगाई जमकर क्लास, तो झूम उठा पूरा वानखेड़े स्टेडियम

Rohit Sharma & Wankhede Stadium Crowd (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना करने के बाद आखिकार जीत का स्वाद चख लिया है। मुंबई ने 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 29 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बोर्ड पर लगाए थे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना पाई थी।

मुंबई इंडियंस की इस जीत का श्रेय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी जाता है, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार शुरूआत दिलाई थी। रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान झाय रिचर्डसन के खिलाफ दो शानदार छक्के जड़े थे, जिसे देखकर पूरा वानखेड़े स्टेडियम झूम गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

झाय रिचर्डसन के खिलाफ Rohit Sharma ने जड़े थे दो शानदार छक्के

मुंबई इंडियंस की पारी का चौथा ओवर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज झाय रिचर्डसन ने डाला था। ओवर की दूसरी गेंद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पहले ही भांप ली थी, पिक-अप शॉट खेलते हुए हिटमैन ने गेंद को सीधे स्टैंड्स पर पहुंचा दिया था। फिर अगली गेंद पर रोहित शर्मा ने बैकवर्ड square leg की ओर एक और शानदार छक्का जड़ा था।

यहां देखें रोहित शर्मा के दो शानदार छक्कों का वो वीडियो-

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई थी। रोहित शर्मा 7वें ओवर में अक्षर पटेल के खिलाफ आउट हुए थे। रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 49 रनों की पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस ने टिम डेविड के 45* रन और रोमारियो शेफर्ड के 10 गेंदों में 39 रनों की नाबाद पारी के बल पर 234 रन बोर्ड पर लगाए थे।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ ने 40 गेंदों में 66 रन बनाए। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 71 रनों की नाबाद पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। मुंबई इंडियंस अगला मुकाबला 11 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।

আরো ताजा खबर

कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम का नवीकरण करेगा UPCA, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की पुष्टि

Rajiv Shukla (Image Credit- Twitter X)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के मेंबर राजीव शुक्ला ने आज 30 सितंबर, सोमवार को घोषणा की...

Irani Cup में भाग लेने के लिए ध्रुव जुरेल, सरफराज खान और यश दयाल को भारतीय टीम से रिलीज किया गया, पढ़ें बड़ी खबर 

(Image Credit- Twitter/X)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 30 सितंबर को भारत के बांग्लादेश के खिलाफ 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा रहे सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल...

Cricket Highlights of 30 September 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज और सोशल ट्रेंड

Ravindra Jadeja, Virat Kohli, Rishabh Pant & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)30 सितंबर 2024 की क्रिकेट हाइलाइट्स: Today’s Top News: आज के टॉप क्रिकेट न्यूज IND vs BAN, 2nd...

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

South Africa (Image Credit- Twitter X)BAN vs SA: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए, आज 30 सितंबर को 15 सदस्यीय टीम की...