Skip to main content

ताजा खबर

T20I में सिकंदर रजा ने रच दिया इतिहास, यह कारनाम करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

T20I में सिकंदर रजा ने रच दिया इतिहास यह कारनाम करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Sikandar Raza (Photo Source: Twitter)

जिम्बाब्वे की टीम इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) की अगुवाई में 14 जनवरी को कोलंबो में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में उसे हार मिली। श्रीलंका ने एंजेलो मैथ्यूज के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 3 विकेट से जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने 42 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

यह रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार पांच अर्द्धशतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सीरीज से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान पिछले चार T20I मैचों में अर्धशतक लगा चुके थे।

सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने ये चारों अर्धशतक नामीबिया में 2023 नवंबर में क्वालीफायर में लगाया था। उन्होंने युगांडा, रवांडा, नाइजीरिया और केन्या के खिलाफ क्रमशः 58, 65, 82 और 65 रन बनाए थे। हालांकि, जिम्बाब्वे टी20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफिकेशन से चूक गया, क्योंकि वे नामीबिया और युगांडा के बाद अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रहे।

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20I में अर्धशतक लगाने से पहले सिकंदर रजा (Sikandar Raza) पूर्व कीवी क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस गेल, क्रेग विलियम्स, रेयान पठान, गुस्ताव मैकॉन और रीज़ा हेंड्रिक्स की लिस्ट में शामिल थे, जिन्होंने T20I में लगातार चार अर्द्धशतक लगाए थे। सभी T20I में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेटर सोफी डिवाइन ने लगातार छह बार पचास से अधिक स्कोर के साथ रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

ये भी पढ़ें-  BBL 2024: बीबीएल में रिकी पाॅटिंग की भविष्यवाणी हुई सच, अगली ही गेंद पर खिलाड़ी हो गया आउट, देखें वायरल वीडियो

আরো ताजा खबर

Womens T20 World Cup, 2024: भारत की हार से हुई टूर्नामेंट में शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया

India Women vs New Zealand Women (Image Credit- Twitter X)ICC Womens T20 World Cup, 2024: जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप का चौथा मैच आज 4 अक्टूबर, शुक्रवार को भारत और...

INDW vs NZW: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में देखने को मिली बड़ी कंट्रोवर्सी, हरमनप्रीत ने बीच में ही रुकवा दिया खेल, देखें वायरल वीडियो

India Women vs New Zealand Women (Image Credit- TwitteICC Womens T20 World Cup, 2024: जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप का चौथा मैच आज 4 अक्टूबर, शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड...

Cricket Highlights of 4 October 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज, सोशल ट्रेंड, मैच में बने आंकड़े और रिकॉर्ड्स

Cricket Highlights (Photo Source: X)4 अक्टूबर 2024 की क्रिकेट हाइलाइट्स (Cricket Highlights): Today’s Top News: आज के टॉप क्रिकेट न्यूज Irani Cup 2024: चौथे दिन के खेल के बाद मुंबई...

Nandre Burger आयरलैंड के खिलाफ बीच वनडे सीरीज और बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

Nandre Burger (Photo Source: Getty Images)साउथ अफ्रीका इस वक्त आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार, 4 अक्टूबर को अबू धाबी...