BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

T20 World Cup में 12 साल बाद हुआ ऐसा, जानें टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक हुए हैं कितने सुपर ओवर…?

T20 World Cup में 12 साल बाद हुआ ऐसा, जानें टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक हुए हैं कितने सुपर ओवर…?

T20 World Cup में 12 साल बाद हुआ ऐसा, जानें टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक हुए हैं कितने सुपर ओवर…?

T20 World Cup 2024 NAM vs OMN (Photo Source: X/ICC)

T20 World Cup 2024 का आगाज 2 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में हो चुका है। इस संस्करण में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। आज (3 जून) को बारबाडोस में नामिबिया और ओमान के बीच हुआ मुकाबला टाई हो गया था। जिसके बाद सुपर ओवर में गेंद और बल्ले से डेविड विसे के शानदार प्रदर्शन के चलते नामिबिया ने ओमान को 11 रनों से हराया।

आपको बता दें टी20 वर्ल्ड कप में पूरे 12 साल बाद सुपर ओवर खेला गया है। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 बार ही सुपर ओवर हुआ है। इससे पहले पिछला सुपर ओवर 2012 में हुआ था। आइए आपको बताते हैं कि T20 World Cup के इतिहास में अब तक किन-किन टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया है-

T20 World Cup 2024: NAM vs OMN के बीच हुए सुपर ओवर का हाल

नामिबिया के खिलाफ मैच में ओमान पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवरों में 109 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में नामिबिया की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाई थी। मैच ड्रॉ होने के बाद सुपर ओवर खेला गया। नामिबिया की तरफ से डेविड विसे और गेरहार्ड इरास्मस बल्लेबाजी करने उतरे थे। डेविड विसे ने 4 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए।

वहीं कप्तान गेरहार्ड ने 2 गेंदों में दो चौकों की मदद से 8 रन बनाए थे। नामिबिया ने बिना कोई विकेट गंवाए सुपर ओवर में 21 रन बनाए थे। ओमान की टीम 22 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। नामिबिया के खिलाड़ी डेविड विसे ने गेंदबाजी करते हुए मात्र 10 रन दिया और एक विकेट चटकाया।

2012 में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हुआ था पहला सुपर ओवर

T20 World Cup के इतिहास का पहला सुपर ओवर 27 सितंबर 2012 को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 174 रन बनाए थे। श्रीलंका लक्ष्य का पीछा करते हुए भी इतने ही रन बना पाई थी, और मैच टाई हो गया था। श्रीलंका ने सुपर ओवर में 13 रन बनाए थे। कीवी टीम लक्ष्य का पीछा करते 7 रन ही बना पाई थी, और उन्हें मैच हारना पड़ा था।

टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सुपर ओवर भी 2012 में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए थे। फिर कीवी टीम ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए 139 रन बनाए थे। जिसके बाद सुपर ओवर खेला गया। न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में 17 रन बनाए थे, वेस्टइंडडीज ने फिर सुपर ओवर में 19 रन ठोक मैच जीता था।

Exit mobile version