Skip to main content

ताजा खबर

SL vs BAN: क्या बीच मैदान में हाथापाई करने वाला था यह बांग्लादेशी खिलाड़ी..? फिर अंपायर के चलते…देखें वीडियो

SL vs BAN: क्या बीच मैदान में हाथापाई करने वाला था यह बांग्लादेशी खिलाड़ी..? फिर अंपायर के चलते…देखें वीडियो

Sri Lanka vs Bangladesh (Photo Source: Twitter)

Sri Lanka vs Bangladesh: एशिया कप (Asia Cup) 2023 के पिछले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश, (Bangladesh) श्रीलंका के शानदार गेंदबाजी के चलते 164 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने 39 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल की। बांग्लादेश (Bangladesh) और श्रीलंका के बीच का मैच काफी ज्यादा रोमांच से भरा हुआ था।

खेल के अलावा खिलाड़ियों के बीच भी काफी ज्यादा गरमा-गरमी देखी गई। दूसरी पारी के दौरान श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस और बांग्लादेशी गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम के बीच बहस छिड़ गई। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि अंपायर को बचाव के लिए बीच में आना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीच मैदान में शोरिफुल इस्लाम और कुसल मेंडिस के बीच छिड़ी जंग

बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को थोड़ा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पाथुम निशांका (14 रन) और दिमुथ करूणारत्ने (1 रन) पर पवेलियन लौट गए थे। जिसके बाद कुसल मेंडिस के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी।

पारी के दौरान शोरिफुल इस्लाम द्वारा डाली गई ऑफ-स्टंप गेंद को कुसल मेंडिस ने खेलने से छोड़ दिया। जिसके बाद शोरिफुल इस्लाम ने कुछ कमेंट किया जो कुसल मेंडिस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। फिर मैदान में दोनों खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। जिसके बाद ऑनफील्ड अंपायर को बचाव के लिए बीच में आना पड़ा।

यह भी पढ़े- सितंबर 1- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

यहां देखें कुसल मेंडिस और शोरिफुल इस्लाम का वो वीडियो-

pic.twitter.com/f1XsLBjQon

— No-No-Crix (@Hanji_CricDekho) August 31, 2023

चरिथ असलांका की नाबाद पारी के चलते श्रीलंका ने जीता मैच

बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ मैच में मथीशा पथिराना ने शानदार गेंदबाजी से जलवा बिखेरा। मथीशा पथिराना ने 7.4 ओवरों में 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया था। नजमुल हुसैन शान्तो ने 122 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 89 रनों की पारी खेली, जिसके चलते बांग्लादेश (Bangladesh) 164 रन बोर्ड पर लगा पाई। श्रीलंका के लिए सदीरा समरविक्रमा ने 77 गेंदों में 54 रन और चरिथ असलांका ने 92 गेंदों में 62 रन की पारी खेली जिसके दम पर श्रीलंका ने जीत हासिल की।

আরো ताजा खबर

Irani Cup 2024, Day 2 Review: सरफराज खान के दोहरे शतक की मदद से मुंबई ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर 

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)Irani Cup 2024: ईरानी कप का 61वां सीजन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) के बीच, लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा...

देखें वीडियो: क्रिस गेल ने नई दिल्ली में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

Chris Gayle & PM Modi (Photo Source X)जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस की भारत यात्रा के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोस्ताना मुलाकात...

‘यह लोहार का खेल नहीं बल्कि सुनार का खेल है’ रविचंद्रन अश्विन को लेकर आकाश चोपड़ा

Aakash Chopra and Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में भारत के लिए ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने कमाल का प्रदर्शन किया...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में स्मार्ट रिप्ले सिस्टम का इस्तेमाल होने जा रहा है, इसके बारे में सब कुछ जाने यहां

ICC Womens T20 World Cup Trophy 2024आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से UAE में होने जा रही है। यही नहीं पहली बार किसी आईसीसी इवेंट...