Skip to main content

ताजा खबर

Sanju Samson 110m Six Video: संजू सैमसन ने मारा 110 मीटर का जबरदस्त छक्का, देखें कहां जाकर गिरी गेंद

Sanju Samson 110m Six Video: संजू सैमसन ने मारा 110 मीटर का जबरदस्त छक्का, देखें कहां जाकर गिरी गेंद

Sanju Samson (Source X)

Sanju Samson 110m Six Video: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच 14 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। जिम्बाब्वे के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए।

भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल थे। इस पारी में संजू ने अपने बल्ले से 110 मीटर का सबसे बड़ा छक्का लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, 12वें ओवर में संजू सैमसन ने ब्रैंडन मावुता के खिलाफ बड़ा छक्का लगाया। स्पिनर मावुता ने तीसरी गेंद फुल आउटसाइड ऑफ पर डाली। संजू के लिए ये गेंद स्लॉट में थी। उन्होंने इस गेंद पर सामने की तरफ 110 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गयी। बता दें कि, संजू ने इसके बाद अगली गेंद पर भी छक्का मारा।

देखें Sanju Samson 110m Six Video-

भारत ने 4-1 से सीरीज किया अपने नाम 

शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। पांचवें मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज के 4 मैचों में लगातार टॉस हारे थे। हालांकि, इस मैच में उन्होंने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

सिंकदर रजा ने पहले ही ओवर में यशस्वी जयसवाल का विकेट लिया। उनके बाद विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल सके। लेकिन संजू सैमसन ने अर्धशतक जड़कर जिम्बाब्वे टीम के सामने 167 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। अपनी पारी में संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाया और 58 रन बनाए।

भारत द्वारा दी गई चुनौती का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों के होश उड़ गए थी। भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे की टीम का डंका बजा दिया। इस तरह पूरी टीम महज 125 रन में ढेर हो गई।

আরো ताजा खबर

IND vs SA 2025, 5th T20I: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, संजू सैमसन की वापसी

IND vs SA 2025 (image via getty) साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, और कप्तान एडेन मार्करम ने फील्डिंग करने का फैसला किया है। इस बीच, साउथ अफ्रीकी टीम ने पेसर...

AUS vs ENG: एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ रन बनाने वाले चौथे विकेटकीपर-बल्लेबाज बने एलेक्स कैरी 

Alex Carey (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने एशेज टेस्ट सीरीज इतिहास की रिकाॅर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बता दें कि...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने पठानकोट में खोली आवासीय एलीट क्रिकेट अकादमी

Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज व क्रिकेट जगत में गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने हाल में ही पठानकोट में...

PSL को बनाएंगे ग्लोबल लीग: CEO सलमान नसीर ने टूर्नामेंट विस्तार पर जताई उम्मीद

PSL (image via X) पाकिस्तान सुपर लीग के विस्तार प्लान के तहत, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले सीजन से पहले एक रोडशो शुरू किया है, जिसके दौरान मौजूदा छह टीमों...