Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy Final 2024: खेल के दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे और मुशीर खान ने जड़ा बेहतरीन अर्धशतक, मुंबई काफी मजबूत स्थिति में

Ranji Trophy Final 2024: खेल के दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे और मुशीर खान ने जड़ा बेहतरीन अर्धशतक, मुंबई काफी मजबूत स्थिति में

Ranji Trophy 2024 Final (Pic Source-X)

इस समय रणजी ट्रॉफी 2023-24 का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है। इस फाइनल मुकाबले में अभी तक मुंबई ने अपनी बढ़त बनाई हुई है। खेल का दूसरा दिन पूरी तरह से मुंबई के नाम रहा।

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के फाइनल के दूसरे दिन का खेल खत्म होना तक मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 109 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 58* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि मुशीर खान ने 135 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 51* रन बना लिए है। इन दोनों ने अभी तक तीसरे विकेट के लिए 107* रनों की साझेदारी कर ली है।

मुंबई ने इस मैच में अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 224 रन बनाए थे। पहली पारी में मुंबई की ओर से Shardul Thakur ने 75 रन बनाए थे जबकि पृथ्वी शॉ ने 46 रनों की पारी खेली थी। विदर्भ अपनी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा और 105 रन पर ऑलआउट हो गया। विदर्भ की ओर से यश राठौड़ ने 27 रन बनाए जबकि अथर्व तायडे ने 23 रन बनाए। आदित्य ठाकरे ने 19 रनों का योगदान दिया जबकि यश ठाकुर ने 16 रनों की पारी खेली।

मुंबई की ओर से धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और Tanush Kotian ने 3-3 विकेट झटके जबकि Shardul Thakur ने 1 विकेट अपने नाम किया।

मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 141 रन बना लिए है

दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 11 रन बनाकर आउट हो गए। यही नहीं भूपेन लालवानी ने भी सिर्फ 18 रन बनाए। 34 रन पर दो विकेट गिरने के बाद मुंबई की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुशीर खान ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है।

अभी तक विदर्भ की ओर से यश ठाकुर और हर्ष दुबे ने एक-एक विकेट हासिल किया है। मुंबई ने मैच में पकड़ बना ली है और अगर विदर्भ को इसमें वापसी करनी है तो उन्हें मुंबई के बल्लेबाजों को जल्द से जल्द आउट करना होगा।

আরো ताजा खबर

“रोहित शर्मा को मनाकर RCB का कप्तान….”- मेगा ऑक्शन से पहले मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

Rohit Sharma and Mohammad Kaif (Pic Source-Twitter)BCCI ने हाल ही में IPL 2025 से पहले रिटेंशन नियम का ऐलान किया। उस नियम के आने के बाद अब मुंबई इंडियंस के...

आपको मिलाते हैं Rohit Sharma के इस जबरा फैन से, हिटमैन के लिए शायर बना ये शख्स

(Image Credit- Twitter/X)कानपुर टेस्ट को एक बार तो कप्तान Rohit Sharma और जायसवाल ने टी20 मैच बना दिया था, दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते कई रिकॉर्ड बना डाले थे।...

VIDEO: देवदत्त पडिक्कल ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती, स्लिप में पकड़ा पृथ्वी शॉ का बेहतरीन कैच

Irani Cup: Prithvi Shaw fails courtesy Devdutt Padikkal’s stunning catch. (Source:X/Twitter)लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप 2024 का मुकाबला खेला जा...

“रोहित का मैसेज बहुत साफ था कि इससे फर्क नहीं पड़ता अगर हम आउट हो जाते हैं”- केएल राहुल

KL Rahul (Photo Source: X)भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कानपूर में खेला जा रहा है। इस वक्त मुकाबले के पांचवें दिन का खेल जारी है।...