Skip to main content

ताजा खबर

Raksha Bandhan के शुभ अवसर पर आरसीबी के इस मैसेज ने जीता फैंस का दिल, दिया खास संदेश

Raksha Bandhan के शुभ अवसर पर आरसीबी के इस मैसेज ने जीता फैंस का दिल, दिया खास संदेश

Virat Kohli and Shreyanka Patil (Image Credit- Twitter X)

आज 19 अगस्त, सोमवार 2024 के दिन भारत समेत दुनियाभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर देशभर में बहनें अपने प्यारे भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हुई नजर आई हैं। साथ ही क्रिकेटर्स भी इस पर्व से अछूते नहीं रहे हैं। क्रिकेट बिरादरी ने भी इस पर्व को मनाते हुए फोटोज को अपने आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किए हैं।

दूसरी ओर, रक्षाबंधन के मौके पर आईपीएल टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरू (RCB) ने एक खास मैसेज फैंस के साथ साझा किया है। आरसीबी के इस मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया है। बता दें कि फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और श्रेयंका पाटिल की फोटो शेयर करते हुए लिखा, जिसमें वे अपने बैट को बारिश से बचाते हुए नजर आ रहे हैं।

आरसीबी ने लिखा- अपनी बहनों की उस तरह रक्षा करो, जैसे सुपरस्टार अपने बल्लों की करते हैं। आपके दिल के करीब और गले लगाने में आरामदायक (Protect your sisters the way our superstars protect their bats. Close to your heart, cozy in your hug.)

देखें आरसीबी की यह पोस्ट

जाने क्यों मनाते हैं रक्षाबंधन?

रक्षाबंधन हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। साथ ही इस त्यौहार में भाई और बहन के बीच प्यार को दिखाया गया है। इस त्यौहार का इतिहास करीब 5 हजार साल पुराना है। बता दें कि रक्षाबंधन ‘रक्षा’ और ‘बंधन’ शब्दों को जोड़कर बनाया गया है। ‘रक्षा’ का अर्थ होता है- सुरक्षा और ‘बंधन’ का अर्थ होता है- बंधन। इस प्रकार, रक्षाबंधन का अर्थ है ‘सुरक्षा का बंधन’।

पुराने समय में रक्षाबंधन के पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी यानी रक्षा सूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों को सुरक्षा और मदद प्रदान करने का वचन देते हैं। लेकिन समय के साथ इसमें गिफ्ट्स देने की परंपरा का भी चलन हो गया।

साथ ही हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान इंद्र राक्षसों से लड़ने जा रहे थे, तब उनकी पत्नी इंद्राणी ने उनकी कलाई पर एक धागा बांधा था, जिसे रक्षाबंधन कहा गया।

আরো ताजा खबर

PSL को बनाएंगे ग्लोबल लीग: CEO सलमान नसीर ने टूर्नामेंट विस्तार पर जताई उम्मीद

PSL (image via X) पाकिस्तान सुपर लीग के विस्तार प्लान के तहत, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले सीजन से पहले एक रोडशो शुरू किया है, जिसके दौरान मौजूदा छह टीमों...

19 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

T20 World Cup 2026 (image via getty) 1. ‘तेजी से ठीक हो रहा हूं’ – अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने शेयर किया हेल्थ अपडेट भारतीय क्रिकेटर...

जिसे आरसीबी ने खरीदा 5.20 करोड़ में उसके माता-पिता रहते हैं 1200 रुपए महीने किराए के कमरे में, आईपीएल ऑक्शन के बाद यूं चमकी किस्मत

Mangesh Yadav (image via X) जबलपुर डिवीजन के पांढुर्ना जिले के रहने वाले मध्य प्रदेश के क्रिकेटर मंगेश यादव, रजत पाटीदार की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के चैंपियन...

‘तेजी से ठीक हो रहा हूं’ – अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

Yashasvi Jaiswal (image via getty) भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने पिंपरी-चिंचवड़ के आदित्य बिड़ला अस्पताल में भर्ती होने के बाद अपनी सेहत के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया है।...