BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

Mumbai Indians Play-Off Scenario: मुंबई इंडियंस अब 6 मैच हारने के बाद भी प्लेऑफ में पहुंच पाएगी? हैरान करने वाला समीकरण आया सामने

Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ : मुंबई इंडियंस ने नए कप्तान हार्दिक पांडया  के नेतृत्व में आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत की है। हालांकि, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। क्योंकि टीम लगातार शुरुआती 3 मैचों में हार गई थी। इस हार से उबरते हुए टीम ने लगातार दो जीत दर्ज की। लेकिन पिछली दो हार ने उनकी प्लेऑफ की राह मुश्किल कर दी है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की, लेकिन शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार से उन्हें बड़ा झटका लगा है। 

शनिवार 27 अप्रैल को डबल हेडर के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने उतरी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत की टीम ने 4 विकेट पर 257 रन बनाए।  ओपनर जेक फ्रेजर ने सिर्फ 27 गेंदों पर 6 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 84 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई कप्तान हार्दिक पांडया और तिलक वर्मा के अर्धशतकों के बावजूद 247 रन ही बना सकी। इसलिए मुंबई इंडियंस 10 रन से यह मुकाबला हार गई। 

Mumbai Indians Play-Off Scenario पर डालिए एक नजर

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार ने उनकी आगे की राह थोड़ी मुश्किल कर दी है। 9 मैच खेलने के बाद टीम सिर्फ 3 ही जीत दर्ज कर पाई है। टीम के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है, लेकिन एक गलती उनपर भारी पड़ सकती है। बता दें कि, मुंबई को बाकी सभी पांच मैच जीतने होंगे। ऐसा करने पर टीम 16 अंक तक पहुंच सकती है। 

मुंबई के खिलाफ किन टीमों के मैच बचे हैं?

Mumbai Indians Play-Off Scenario: अब इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दो मैच और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच है। मुंबई के लिए समस्या यह है कि उसे इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमों हैदराबाद और कोलकाता से भिड़ना है। हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ इस सीजन के पहले हेड टू हेड में आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था और MI को बुरी तरह हराया था।

Exit mobile version