

आज यानी 31 मार्च को आईपीएल 2025 का 12वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट रहते अपने नाम किया और टूर्नामेंट में अपनी जीत हासिल की। टीम के लिए अश्वनी कुमार ने गेंद से और रयान रिकेल्टन ने बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया।
मुकाबले की बात करें तो शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने इस मैच में दबाव बनाए रखा और कोलकाता के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। केकेआर की ओर से युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने इस मैच में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली।
रघुवंशी के अलावा रमनदीप सिंह ने 22 रन का योगदान दिया, जबकि मनीष पांडे ने 19 रन बनाए। रिंकू सिंह सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 11 रन बनाए। सुनील नारायण अपना खाता भी नहीं खोल पाए और उप कप्तान वेंकटेश अय्यर तीन रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
मुंबई की ओर से डेब्यूटेंट अश्वनी कुमार ने तीन ओवर में 24 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि दीपक चाहर ने दो विकेट हासिल किए। बाकी गेंदबाजों ने भी कमाल की गेंदबाजी की।
Ryan Rickelton ने खेली मैच विनिंग पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी अच्छी रही। हालांकि, अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 13 रन बनाकर आउट हुए। मेजबान की ओर से बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज Ryan Rickelton ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 62* रन की मैच विनिंग पारी खेली।
अपनी इस पारी के दौरान सलामी बल्लेबाज ने कोलकाता नाइट राइडर्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। सूर्यकुमार यादव ने भी दमदार बल्लेबाजी करते हुए 27* रन की आक्रामक पारी खेली। यह मुंबई इंडियंस की इस सीजन की पहली जीत है।
यहां देखें सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं
First win MUMBAI INDIANS 🔥❤️🔥#MIvsKKR
pic.twitter.com/y1koCLcotB— incognito (@in_cognitooo) March 31, 2025
ROHIT SHARMA AT WANKHADE
For Country ☠️ For Money 😣 pic.twitter.com/yLUEkxz8sj
— 𝐉𝐨𝐝 𝐈𝐧𝐬𝐚𝐧𝐞 (@jod_insane) March 31, 2025
Matthew Hayden said : Rohit Sharma ab sirf vadapav khane hi ground aate hai 😭😭
everyone Started cooking Rohit 😭🔥
(Silence) https://t.co/8Lk2QJZm6e pic.twitter.com/IekAGuxLeA
— ⚜️ (@TweetsFromMe111) March 31, 2025
#MIvsKKR
Rohit Sharma trying to get Credit of Win 🤡 pic.twitter.com/iLtybNipUz— theboysthing (@theboysthing07) March 31, 2025
Rohit sharma in goat debates pic.twitter.com/sEU93o81pn
— Ishan18 (@CityzenIshan18) March 31, 2025
Rohit Sharma #MIvsKKR pic.twitter.com/zZZcIHNyzo
— Rakesh Chaudhary (@RakeshHindu70) March 31, 2025
Rohit Sharma has been given absolute free hands by MI with 16 crs pocket money but this doraemon just comes to bat with close eyes, even tailender look much better stable on crease than this doraemon 😀
— Nihar_45 (@NiharxHitman45) March 31, 2025
First win for mumbai indians..🔥#MIvsKKRpic.twitter.com/kQCfAs4wxu
— GowthAAm🦚 (@GowthAAmEditz) March 31, 2025
Mumbai Indians won because of that 1 free hit six and 13(12) runs .#MIvsKKR #MIvKKR pic.twitter.com/102xKfAwFK
— ChaiSuttaGuy (@Chai_SuttaGuy) March 31, 2025
Mumbai Indians beat KKR by 8 wickets and 7.1 over spare. #MIvsKKR #HardikPandya #IPL2025 pic.twitter.com/PWV8T7CcMb
— Mahi (@mahi_tst) March 31, 2025