Shreyas Iyer (Pic Source-X)
आज यानी 1 अप्रैल को आईपीएल 2025 का शानदार मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को पंजाब किंग्स ने 8 विकेट रहते नाम किया। मैच में पंजाब किंग्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। टीम की ओर से विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 44 रन की आक्रामक पारी खेली। पूरन के अलावा युवा खिलाड़ी आयुष बडोनी ने 41 रन का योगदान दिया। वहीं अब्दुल समद ने 27 रन बनाए, जबकि एडन मार्करम ने 28 रन का योगदान दिया।
कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे और दो रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। डेविड मिलर भी 19 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट झटके।
प्रभसिमरन सिंह ने खेली मैच विनिंग पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और प्रियांश आर्या 8 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, पहला विकेट जल्द गिरने के बाद सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 69 रन की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान धाकड़ खिलाड़ी ने 9 चौके और 3 छक्के जड़े।
प्रभसिमरन सिंह ने घातक बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। इंपैक्ट खिलाड़ी नेहाल वडेरा ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 43* रन का योगदान दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला एक बार फिर बोला और उन्होंने 52* रन की बेहतरीन पारी खेली। पंजाब किंग्स ने इस मैच को 17 ओवर के भीतर ही जीत लिया। लखनऊ की ओर से दिग्वेश सिंह राठी ने चार ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट झटके।
Dekhna Rishabh pant ka 1 run 1 crore ka padega … Stupid stupid stupid….#LSGvsPBKS pic.twitter.com/dHJBP6PqvW
— ShivRaj Yadav (@shivaydv_) April 1, 2025
I agree now Sanjiv Goenka has all the rights to get mad against Rishabh Pant . 27 crores wasted#LSGvsPBKS #TATAIPL2025 pic.twitter.com/M5J9FRDKua
— HEEBA KHAN (@HeebaKhan86) April 1, 2025
His baniya buddhi is already calculating the per ball cost of buying Rishabh Pant pic.twitter.com/ubQpw8TQHP
— Sagar (@sagarcasm) April 1, 2025
Rishabh pant 🤡 #LSGvsPBKS pic.twitter.com/AXkTAWjrdt
— narsa. (@rathor7_) April 1, 2025
Thala -> KL Rahul -> Rishabh Pant pic.twitter.com/4c51jYGLpv
— AVOID (@linus__05) April 1, 2025
I’m happy that my Rishabh Pant has looted that Goenka’s 27 crores. 😍 #LSGvsPBKS pic.twitter.com/jrOtpfY43r
— Kunal Yadav (@Kunal_KLR) April 1, 2025
Rishabh Pant 😭#LSGvsPBKS https://t.co/sqn2Fkjnm8 pic.twitter.com/KIvWXPlrKn
— Sonu (@heyysonu_) April 1, 2025
Rishabh Pant ka Goenka aaj yahi haal karne wale hain#LSGvsPBKS pic.twitter.com/Bk1Df9powJ
— बलिया वाले 2.0 (@balliawalebaba) April 1, 2025
🙂#LSGvsPBKS pic.twitter.com/My8Y6cLpd7
— Rishabh Pant Fc💙 (@17_imyogi) April 1, 2025
Goenka sahab LSG Team or Rishabh Pant got slapping treatment in the dressing room #LSGvsPBKS pic.twitter.com/KwgEtruqJA
— ठाकुर राघवेंद्र सिंह राजावत (Raghu) (@Raghuthakur24) April 1, 2025