
Nicholas Pooran (Photo Source: X)
आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने कोलकाता के सामने 239 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में निकोलस पूरन ने 36 गेंदों में नाबाद 87 रन ठोक डाले और साथ ही में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
निकोलस पूरन ने पूरे किए 2000 आईपीएल रन
निकोलस पूरन अब आईपीएल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में पहले स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी आंद्रे रसेल है। रसेल ने 1120 गेंदों पर आईपीएल में अपने 2 हजार रन पूरे किए थे और पूरन ने 1198 गेंद पर यह कारनामा कर दिखाया है। सहवाग लिस्ट में अब तीसरे पायदान पर आ गए हैं, उन्होंने 1211 गेंद पर आईपीएल में अपने 2 हजार रन पूरे किए थे।
सबसे तेज 2000 आईपीएल रन (गेंदों के हिसाब से)
1120 – आंद्रे रसेल
1198 – निकोलस पूरन
1211 – वीरेंद्र सहवाग
1251 – क्रिस गेल
1306 – ऋषभ पंत
1309 – ग्लेन मैक्सवेल
आईपीएल में 2022 से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं पूरन
107 – निकोलस पूरन (47 पारी)
84 – शिवम दुबे (43 पारी)
80 – जोस बटलर (46 पारी)
79- संजू सैमसन (50 पारी)
75- फाफ डु प्लेसिस (47 पारी)
आईपीएल में निकोलस पूरन के सर्वोच्च स्कोर पर डालिए नजर-
87*(36) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, ईडन गार्डन्स, 2025
77 (37) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई, 2020
75 (29) बनाम मुंबई इंडियंस, वानखेड़े, 2024
75 (30) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, विशाखापत्तनम, 2025
70 (26) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2025
लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाया अपना दूसरा हाईएस्ट टोटल
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने रिकॉर्डतोड़ टोटल खड़ा किया। टीम ने 3 विकेट खोकर 238 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में टीम का दूसरा हाईएस्ट टोटल है। निकोलस पूरन ने 36 गेंदों में 87* और मिचेल मार्श ने 48 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने 28 गेंदों में 47 रन की बहुमूल्य पारी खेली।