Skip to main content

ताजा खबर

KKR के खिलाफ जीतने के बाद गदगद हुए हार्दिक पांड्या, स्काउट्स की तारीफ में कह दी बड़ी बात

KKR के खिलाफ जीतने के बाद गदगद हुए हार्दिक पांड्या, स्काउट्स की तारीफ में कह दी बड़ी बात

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

सोमवार, 31 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का रोमांचक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला सही साबित हुआ, मुंबई ने केकेआर को 16.2 ओवर में मात्र 116 रन पर ढेर कर दिया। डेब्यूटेंट अश्विनी कुमार ने चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। मुंबई इंडियंस ने 7.1 ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की। हार्दिक पांड्या इस जीत से बेहद खुश नजर आए।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतने के बाद क्या बोले हार्दिक पांड्या

हार के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि, जीतना बहुत संतोषजनक है, खासकर घर पर। जिस तरह से हमने यह किया, एक समूह के रूप में, सभी ने अपना योगदान दिया – इससे ज्यादा खुशी की कोई बात नहीं हो सकती। यहां और वहां से एक खिलाड़ी को चुनना हमेशा एक चुनौती होती है। हमारी टीम में हम जिन खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं, उनके साथ यह काफी हद तक सुलझा हुआ है।

इस विकेट ने बस थोड़ा और मौका दिया और हमने सोचा कि अश्विनी आकर जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं, वह कर सकते हैं। सबसे पहले, यह सब स्काउट्स की वजह से है। सभी MI स्काउट्स ने सभी जगहों पर जाकर इन युवा खिलाड़ियों को चुना है। हमने एक अभ्यास मैच खेला और ऐसा लगा कि उसके पास वह जिप और लेट स्विंग है, उसका एक्शन अलग है और साथ ही वह बाएं हाथ का है।

जिस तरह से उसने रसेल का विकेट लिया, वह बहुत महत्वपूर्ण विकेट था। और खासकर, जिस तरह से उसने क्विंटन का कैच लेकर शुरुआत की। एक तेज गेंदबाज को इतनी ऊंची छलांग लगाते देखना शानदार था। जैसा कि मैंने पहले उल्लेख किया है, यह सभी के लिए एक अच्छा संकेत है कि हम टूर्नामेंट में अपना योगदान दें और हमारे लिए जीत की शुरुआत करें।

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन रहा था निराशाजनक

अगर बात करें पिछले सीजन की तो इसी वानखड़े मैदान में हार्दिक पांड्या की खूब हूटिंग हुई थी। तब वह गुजरात टाइटंस की कप्तानी छोड़कर आए थे और उन्हें रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी गई थी। इस बात से मुंबई इंडियंस के फैन खफा थे और हार्दिक पांड्या को इसका सामना करना पड़ा। यही वजह थी मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया तक हार्दिक पांड्या की जमकर खिंचाई हुई।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या दोनों का प्रदर्शन खराब ही रहा। जहां मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। वहीं, पांड्या ने 14 मैचों में मात्र 216 रन ही बनाए। उन्होंने 11 विकेट लिए जरूर, लेकिन उनकी इकॉनमी 10.75 रही।

আরো ताजा खबर

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की चौथी जीत, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 6 विकेट से हराया

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X)IPL 2025, RCB vs DC: आईपीएल के जारी 18वें सीजन का 24वां मैच आज 10 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के...

फिल साल्ट से लेकर केएल राहुल की बल्लेबाजी तक RCB vs DC मैच के ये रहे टॉप 3 मोमेंट्स

RCB vs DC (Photo Source: Getty)IPL 2025 का 24वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली...

RCB vs DC: Play of the Day: केएल राहुल बने दिल्ली के लिए जीत के हीरो, RCB के जबड़े से छीनी जीत

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X)IPL 2025 का 24वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से...

IPL 2025: दिल्ली की आरसीबी पर 6 विकेट से जीत में जोश हेजलवुड का 15वां ओवर रहा बड़ा टर्निंग पाॅइंट

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X)IPL 2025, RCB vs DC: आईपीएल के जारी 18वें सीजन का 24वां मैच आज 10 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के...