BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

‘Kaisa Laga Mera Majak’- Hardik Pandya को गुजरात टाइटंस ने किया रिटेन, सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़

Kaisa Laga Mera Majak- Hardik Pandya को गुजरात टाइटंस ने किया रिटेन सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़

#image_title

Hardik Pandya (Photo Source: X/Twitter)

Hardik Pandya: IPL 2024 जल्द ही दस्तक देने वाला है, जिसके लिए फैंस के बीच उत्साह चरम सीमा पर है। आज (26 नवंबर) को सभी फ्रेंचाइजियों ने रिटेन और रिलीज करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। कुछ दिनों से यह खबरें चल रही थी कि हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ वापस से मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने वाले हैं। इस खबर ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था।

लेकिन आज जब गुजरात टाइटंस द्वारा रिटेंशन लिस्ट जारी की गई तो सारी चीजें साफ हो गई। गुजरात टाइटंस ने आगामी सीजन के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को रिटेन कर लिया है, फैंस इस चीज को लेकर सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

Hardik Pandya की कप्तानी में गुजरात ने किया है शानदार प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) लंबे समय से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे। आईपीएल 2022 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद पिछले दो सीजनों से हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें थी कि मुंबई इंडियंस आगे कप्तानी को लेकर ही हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को वापस से टीम में शामिल करना चाहती है।

आईपीएल 2025 से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने की खबर आ रही थी। लेकिन यह सारी खबरें आज गलत साबित हो गई है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने पिछले दो सीजनों में शानदार खेल दिखाया है। पहले ही सीजन में टीम चैंपियन बनी फिर दूसरे सीजन टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। आईपीएल 2024 में भी गुजरात टाइटंस हार्दिक की कप्तानी में शानदार खेल दिखाना चाहेगी।

यह भी पढ़े- IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने नहीं छोड़ा GT का साथ, फ्रेंचाइजी ने इन 18 खिलाड़ियों को रिटेन कर बाकियों को किया रिलीज

हार्दिक को गुजरात टाइटंस ने किया रिटेन तो फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन-

MI fans right now: pic.twitter.com/qDDg7Qi1ji

Exit mobile version