

आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। यह मैच 10 अप्रैल को शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली ने लाजवाब प्रदर्शन किया है, वे अभी तक कोई मैच नहीं हारे हैं। RCB भी पीछे नहीं है, जिसने इस सीजन में अभी तक सिर्फ एक मैच गंवाया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने टूर्नामेंट की शुरुआत रोमांचक अंदाज में की। उसने एलएसजी को एक विकेट से हराया और 210 रनों का पीछा किया, जो लीग के इतिहास में उनका सर्वोच्च स्कोर है। इसके बाद उन्होंने एकतरफा मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। इसके बाद हालिया में दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को 25 रनों से हराया।
बता दें कि दिल्ली के अधिकांश खिलाड़ी फॉर्म में हैं और फाफ डु प्लेसिस की वापसी से उनका आत्मविश्वास और बढ़ सकता है। दूसरी ओर आरसीबी ने अपने अभियान की शुरुआत केकेआर को उसके घर में 7 विकेट से हराकर किया। बाद में उन्होंने सीएसके को 50 रनों से हराया, जो 2008 के बाद से चेपॉक में सीएसके के खिलाफ उनकी पहली जीत है।
आरसीबी को अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल करके उन्होंने शानदार वापसी की।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में आईपीएल रिकॉर्ड और आंकड़े
इस मैदान पर पिछले मैचों में गेंदबाजों के लिए अधिक मदद थी, आमतौर पर ऐसा होता नहीं है, लेकिन आगे भी इसी तरह की विशेषता रह सकती है।
मैच खेले गए | 96 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 41 |
चेज करते हुए जीत | 50 |
नो रिजल्ट | 04 |
टाई | 01 |
पहली पारी का औसत स्कोर | 178 |
हाईएस्ट टीम टोटल | 287 |
सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल | 213 |