Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: 3 खिलाड़ी जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए बन सकते हैं स्टार परफॉर्मर

IPL 2025 3 खिलाड़ी जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए बन सकते हैं स्टार परफॉर्मर

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ करेगी। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्टार बन सकते हैं।

1) अक्षर पटेल (Axar Patel)

अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के सबसे भरोसेमंद और अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। वह लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा भी हैं। अपनी ऑलराउंड क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले अक्षर ने पिछले कुछ सालों में आईपीएल टीम और  भारतीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि इस सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने इस सीजन के लिए उन्हें अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

2) कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)

बेहतरीन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वे कोलकाता नाइट राइडर्स की खोज रहे हैं, जिन्होंने उनके लिए कई सीजन खेले और आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए। यादव ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, चाहे देश के लिए खेल रहे हों या आईपीएल के लिए।

कुलदीप ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को जिताने में अहम भूमिका निभाई। 84 मैचों के अपने आईपीएल करियर में, उन्होंने 8.20 की इकॉनमी के साथ 87 विकेट लिए हैं और 4 चौके लगाए हैं। वे हमेशा से ही एक्स फैक्टर रहे हैं और दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऐसा करना जारी रखेंगे।

3) केएल राहुल (KL Rahul)

केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ में खरीदा है और वह इस सीजन के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। इससे पहले पंजाब और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे राहुल टीम में काफी अनुभव लेकर आए हैं। शांत और प्रभावशाली बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले राहुल पारी को आगे बढ़ाने या जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। इस सीजन बिना किसी कप्तानी के दबाव के वो टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

RCB vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ खूब चलता है विराट कोहली का बल्ला, देखें स्टार बल्लेबाज का रिकॉर्ड-

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी...

RCB vs GT Dream11 Prediction, मैच-14, प्लेइंग XI, आईपीएल फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, इंजरी अपडेट & पिच रिपोर्ट for IPL 2025

RCB vs GT (Photo Source: Getty Images)आईपीएल 2024 का 14वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 2 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।...

अपने डेब्यू मैच को लेकर अश्वनी कुमार ने दिया बड़ा बयान, बताया कौन सा विकेट था उनके लिए सबसे ज्यादा खास

Ashwini Kumar (Photo Source: IPL/BCCI)मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के एक एकतरफा मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आठ विकेट से हराया। इस जीत में युवा तेज गेंदबाज अश्वनी...

सूर्यकुमार यादव ने टी-20 फॉर्मेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने पांचवें भारतीय

MS Dhoni & Suryakumar Yadav (Photo Source: X)सूर्यकुमार यादव की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धमाकेदार पारी ने न केवल मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग में बड़ी जीत दिलाई,...