Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: 18वां सीजन शुरू होने में सिर्फ 10 दिन बाकी और CSK ने अब तक 10 बार किया है ये कारनामा

IPL 2025: 18वां सीजन शुरू होने में सिर्फ 10 दिन बाकी और CSK ने अब तक 10 बार किया है ये कारनामा

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)

IPL 2025 को लेकर फैंस के बीच उत्साह अपने चरम पर है। टूर्नामेंट का 18वां सीजन 22 मार्च 2025 से शुरू होगा और इसके शुरू होने में अब 10 दिन का वक्त बाकी रह गया है। फैंस बेसब्री के साथ टूर्नामेंट शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा।

क्या आप जानते हैं? IPL के इतिहास में अभी तक  चेन्नई सुपर किंग्स 10 बार फाइनल खेल चुकी है

आईपीएल में अब तक कुल 17 सीजन खेले जा चुके हैं और उसमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा 10 बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। चेन्नई आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। उन्होंने अब तक जो 10 फाइनल खेले हैं उनमें से पांच में उन्हें जीत मिली है। ये सभी ख़िताब उन्होंने एमएस धोनी की कप्तानी में जीते थे।

गौरतलब है कि पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पहली बार टीम की कमान संभालने वाले ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में चेन्नई प्लेऑफ में भी क्वालीफाई करने में विफल रही थी। अंक तालिका में पांचवे पायदान पर रही चेन्नई सुपर किंग्स के 14 मैचों में 7 जीत और 7 हार के साथ कुल 14 अंक थे। आगामी सीजन एमएस धोनी का आखिरी सीजन साबित हो सकता है। आईपीएल 2025 के बाद दिग्गज क्रिकेटर क्रिकेट के इस प्रारूप से रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं।

आईपीएल 2025 के लिए CSK का स्क्वॉड:

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रविंद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवन कॉनवे, खलील अहमद रचिन रविंद्र, एमएस धोनी, अंशुल कंबोज, राहुल त्रिपाठी, सैम कुरेन, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, रामकृष्ण घोष, शेख रशीद, मुकेश चौधरी, कमलेश नगरकोटी, श्रेयस गोपाल।

আরো ताजा खबर

एमएस धोनी ने SRH के खिलाफ मैच में हासिल की खास उपलब्धि, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

MS Dhoni (Pic Source-X)चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।...

26 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

CSK vs SRH (Photo Source: X)1) क्या होता अगर महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे होते इंडियन प्रीमियर लीग में...

SRH टीम अभी भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है: हेनरिक क्लासेन ने CSK के खिलाफ मैच से पहले दिया बड़ा बयान

Heinrich Klaasen (Pic Source-)इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का शानदार मैच आज यानी 25 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में खेला जाना है। दोनों ही...

IPL 2025: KKR vs PBKS मैच के दौरान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धियां

KKR vs PBKS (Photo Source: BCCI)कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स दोनों ने आईपीएल 2025 में अब तक आठ-आठ मैच खेले हैं। जिसमें पंजाब ने पांच मैच जीते हैं, जबकि...