Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: शुभमन गिल बतौर कप्तान कितने सफल रहे हैं? आंकड़ों पर डालिए नजर

IPL 2025 शुभमन गिल बतौर कप्तान कितने सफल रहे हैं आंकड़ों पर डालिए नजर

Shubman Gill (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। 2022 सीजन की चैंपियन गुजरात टाइटंस 25 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी। गुजरात के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। हार्दिक पांड्या सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस से जुड़ गए थे। फ्रेंचाइजी ने फिर शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया और उनके अंडर टीम ने 14 मैचों में से सिर्फ पांच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर जगह बनाई थी।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में गुजरात ने जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, वाशिंगटन सुंदर और ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ियों को खरीदकर अच्छा काम किया है। टीम शुभमन गिल की कप्तानी में अच्छा खेल दिखाना चाहेगी। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि कप्तान के तौर पर गिल का प्रदर्शन कैसा है।

गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में शुभमन गिल का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए अब तक 12 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें उन्हें 5 में जीत और चार में हार मिली है। उनका विनिंग प्रतिशत 41.66 का है।

GT कप्तान के रूप में गिल का प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में शुभमन गिल ने 12 मैचों में 38.72 की औसत, 147.40 की स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 104 रन है।

आईपीएल में कैसा रहा है प्रदर्शन

शुभमन गिल ने अब तक 103 आईपीएल मैचों में 37.84 के औसत, 135.70 की स्ट्राइक रेट से 3216 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 129 रन है।

आईपीएल 2025 के लिए गुजरात टाइटंस के स्क्वॉड पर भी डालें नजर-

राशिद खान, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, महिपाल लोमरोर, गुरनूर ब्रार, अरशद खान, करीम जनत, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, मानव सुधार, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया

আরো ताजा खबर

RCB vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ खूब चलता है विराट कोहली का बल्ला, देखें स्टार बल्लेबाज का रिकॉर्ड-

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी...

RCB vs GT Dream11 Prediction, मैच-14, प्लेइंग XI, आईपीएल फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, इंजरी अपडेट & पिच रिपोर्ट for IPL 2025

RCB vs GT (Photo Source: Getty Images)आईपीएल 2024 का 14वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 2 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।...

अपने डेब्यू मैच को लेकर अश्वनी कुमार ने दिया बड़ा बयान, बताया कौन सा विकेट था उनके लिए सबसे ज्यादा खास

Ashwini Kumar (Photo Source: IPL/BCCI)मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के एक एकतरफा मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आठ विकेट से हराया। इस जीत में युवा तेज गेंदबाज अश्वनी...

सूर्यकुमार यादव ने टी-20 फॉर्मेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने पांचवें भारतीय

MS Dhoni & Suryakumar Yadav (Photo Source: X)सूर्यकुमार यादव की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धमाकेदार पारी ने न केवल मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग में बड़ी जीत दिलाई,...