Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 के शुरू होने में 7 दिन बाकी और पिछले सीजन 7 बल्लेबाजों ने किया था ये कारनामा

 

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)
IPL Trophy Image Credit Twitter

IPL 2025 के शुरू होने में अब सिर्फ 7 दिनों का वक्त बाकी रह गया है। सभी टीमें आगामी सीजन के लिए जोर शोर से तैयारियां कर रही हैं। 10 फ्रेंचाइजियों के कप्तानों की कोशिश यही रहेगी कि वो इस सीजन खिताब को अपने नाम कर सकें। बता दें कि IPL का आगाज 22 मार्च से हो रहा है और पहले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने होंगी।

क्या आप जानते हैं कि, IPL 2024 में 7 बल्लेबाजों ने 500+ रन बनाए थे। पिछले सीजन में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 15 मैचों में 741 रन बनाए थे। वहीं इस लिस्ट में एकमात्र विदेशी बल्लेबाज ट्रैविस हेड का नाम है। हेड ने पिछले सीजन 15 मैचों में 567 रन बनाए थे। इन 7 बल्लेबाजों में ट्रैविस हेड का स्ट्राइक रेट सबसे ज्याद था, उन्होंने 191.55 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली: 741

ऋतुराज गायकवाड़: 587

रियान पराग: 573

ट्रेविस हेड: 567

संजू सैमसन: 531

साई सुदर्शन: 527

केएल राहुल: 520

विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। इतना ही नहीं वह लीग में 8000 से ज्‍यादा रन बनाने वाले भी इकलौते बल्‍लेबाज हैं। उन्‍होंने 252 मुकाबलों की 244 पारियों में 8004 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 55 अर्धशतक के साथ ही 8 शतक भी लगाए हैं। विराट कोहली IPL के 18वें सीजन में डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वॉर्नर ने इंडियन प्रीमियर लीग में 66 बार 50+ स्कोर बनाया। दूसरी ओर विराट कोहली लीग में अब तक तक 63 बार 50 से ज्‍यादा स्‍कोर बना चुके हैं। ऐसे में कोहली इस सीजन आसानी वॉर्नर को पीछे छोड़ सकते हैं।

विराट कोहली ने आईपीएल के 252 मैच की 244 पारियों में 8004 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं उन्‍होंने 399 टी20 क्रिकेट खेले हैं और 382 पारियों में 12886 रन बनाए हैं। विराट के पास टी20 क्रिकेट में 13000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बनने का मौका है।

আরো ताजा खबर

IPL 2025: आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े करुण नायर, फ्रेंचाइजी ने किया भव्य स्वागत

Karun Nair (Photo Source: Instagram)क्रिकेटर करुण नायर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हुए बिडिंग वॉर के बाद मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल...

हार्दिक पांड्या ने गुजरात जायंट्स की काश्वी गौतम को स्पेशल बैट देने का किया वादा, देखें वीडियो 

WPL 2025 (Image Credit- Twitter X)जारी महिला प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला 13 मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस...

IPL 2025: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली, आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। वहीं,...

विराट कोहली ने सोशल मीडिया ज्यादा इस्तेमाल न करने के पीछे बताया बड़ा कारण, जानें यहां 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली, सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फाॅलो किए जाने वाले भारतीय हैं। क्रिकेट...