Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: इंपैक्ट खिलाड़ी नियम की वजह से मुझे भी काफी मदद मिली है: महेंद्र सिंह धोनी

IPL 2025 इंपैक्ट खिलाड़ी नियम की वजह से मुझे भी काफी मदद मिली है महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में इंपैक्ट खिलाड़ी नियम को जमकर सपोर्ट किया है। बता दें कि,‌ महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से भाग ले रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

इंपैक्ट खिलाड़ी नियम की बात की जाए तो यह पहली बार आईपीएल 2023 में लागू किया गया था। 2024 सीजन में इस नियम का बेहतरीन तरीके से उपयोग किया गया और टीमों ने 41 बार 200 से ज्यादा रन बनाए। तमाम लोगों ने इस नियम की जमकर आलोचना की हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। यही नहीं दिग्गज खिलाड़ी ने यह भी कहा कि हाई स्कोरिंग गेम इसलिए हो रहे हैं क्योंकि परिस्थिति भी अब पहले से बेहतर हो गई है और खिलाड़ी भी अब और खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने जिओस्टार पर कहा कि,’जब यह नियम लागू हुआ था तब मुझे भी ऐसा लगता था कि इसकी उस समय कोई जरूरत नहीं है। हालांकि इस नियम की वजह से मुझे भी काफी मदद मिली। मैं अभी भी विकेटकीपिंग करता हूं और इसी वजह से मैं इंपैक्ट खिलाड़ी नहीं हूं। कई लोगों का मानना है कि इस नियम की वजह से हाई स्कोरिंग मैच ज्यादा हो रहे हैं। मेरा मानना है की परिस्थिति की हिसाब से और खिलाड़ियों के खुलकर खेलने की वजह से ऐसा हो रहा है।

टीम के पास एक अतिरिक्त बल्लेबाज भी होता है और उनकी मानसिकता भी आक्रामक खेलने की होती है। यह बहुत ही अच्छी बात है।’

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में जीत दर्ज की

आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने चार विकेट रहते हराया। इस मैच में भले ही धोनी को ज्यादा बल्लेबाजी ना मिली हो लेकिन उन्होंने विकेटकीपिंग से बेहतरीन प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्टंप किया।

महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और आने वाले मैच में उन्हें बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन का अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 28 मार्च को चेन्नई में खेलना है।

আরো ताजा खबर

IPL 2025: PBKS vs CSK मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

PBKS vs CSK (Photo Source: BCCI/IPL)आईपीएल 2025 का 22वां मैच पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 8 अप्रैल को खेला जाना है। यह मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय...

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि आज 7...

हार के बाद SRH के ड्रेसिंग रूम में मातम छा गया था, गायब हो चुकी है खिलाड़ियों की खुशी

(Image Credit-Instagram)इस बार सभी को IPL में सनराइजर्स हैदराबाद टीम से धाकड़ प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन इस टीम ने सभी की उम्मीदों पर आसानी से पानी फेर दिया। जहां...

किस्मत का खेल! आईपीएल से हुए थे हैरी ब्रूक बैन, अब इंग्लिश टीम की संभालेंगे कमान

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड क्रिकेट टीम को नया कप्तान मिल चुका है। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खराब प्रदर्शन के बाद जोस बटलर ने अचानक कप्तानी...