Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: इंपैक्ट खिलाड़ी नियम की वजह से मुझे भी काफी मदद मिली है: महेंद्र सिंह धोनी

IPL 2025 इंपैक्ट खिलाड़ी नियम की वजह से मुझे भी काफी मदद मिली है महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में इंपैक्ट खिलाड़ी नियम को जमकर सपोर्ट किया है। बता दें कि,‌ महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से भाग ले रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

इंपैक्ट खिलाड़ी नियम की बात की जाए तो यह पहली बार आईपीएल 2023 में लागू किया गया था। 2024 सीजन में इस नियम का बेहतरीन तरीके से उपयोग किया गया और टीमों ने 41 बार 200 से ज्यादा रन बनाए। तमाम लोगों ने इस नियम की जमकर आलोचना की हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। यही नहीं दिग्गज खिलाड़ी ने यह भी कहा कि हाई स्कोरिंग गेम इसलिए हो रहे हैं क्योंकि परिस्थिति भी अब पहले से बेहतर हो गई है और खिलाड़ी भी अब और खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने जिओस्टार पर कहा कि,’जब यह नियम लागू हुआ था तब मुझे भी ऐसा लगता था कि इसकी उस समय कोई जरूरत नहीं है। हालांकि इस नियम की वजह से मुझे भी काफी मदद मिली। मैं अभी भी विकेटकीपिंग करता हूं और इसी वजह से मैं इंपैक्ट खिलाड़ी नहीं हूं। कई लोगों का मानना है कि इस नियम की वजह से हाई स्कोरिंग मैच ज्यादा हो रहे हैं। मेरा मानना है की परिस्थिति की हिसाब से और खिलाड़ियों के खुलकर खेलने की वजह से ऐसा हो रहा है।

टीम के पास एक अतिरिक्त बल्लेबाज भी होता है और उनकी मानसिकता भी आक्रामक खेलने की होती है। यह बहुत ही अच्छी बात है।’

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में जीत दर्ज की

आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने चार विकेट रहते हराया। इस मैच में भले ही धोनी को ज्यादा बल्लेबाजी ना मिली हो लेकिन उन्होंने विकेटकीपिंग से बेहतरीन प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्टंप किया।

महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और आने वाले मैच में उन्हें बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन का अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 28 मार्च को चेन्नई में खेलना है।

আরো ताजा खबर

1 अप्रैल, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL से

MI vs KKR (Photo Source: Getty)1) IPL 2025: डेब्यूटेंट अश्वनी कुमार की घातक गेंदबाजी रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट आज यानी 31 मार्च को आईपीएल 2025 का शानदार मैच मुंबई इंडियंस...

IPL 2025: मुंबई में चला ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर का जादू, शुरुआती दो ओवर में KKR के दो बल्लेबाज लौटे पवेलियन

KKR (Pic Source-X)आईपीएल 2025 का शानदार मैच इस समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में...

IPL 2025: LSG vs PBKS – लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े और रिकॉर्ड पर डालिए एक नजर

LSG vs PBKS (Photo Source: X)आईपीएल 2025 का 13वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। यह मैच 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट...

IPL 2025: तिलक वर्मा ने पकड़ा MI vs KKR मैच का सर्वश्रेष्ठ कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

MI vs KKR (Pic Source-X)इस समय आईपीएल 2025 का शानदार मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच...