
Axar Patel (Pic Source-X)
इस समय आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए।
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए अपनी टीम के लिए पांच रन बचा लिए। अक्षर पटेल की फील्डिंग को देख मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भी हैरान रह गए। यह सब देखने को मिला मुंबई इंडियंस की पारी के 18 ओवर में। मिचेल स्टार्क यह ओवर फेंक रहे थे। मिचेल स्टार्क की गेंद पर नमन धीर ने तगड़ा प्रहार करना चाहा।
गेंद भी काफी तेजी से बाउंड्री लाइन के पार जा रही थी लेकिन अक्षर पटेल ने दौड़कर और हवा में कूद कर गेंद को पकड़ा। वह यह कैच भी पकड़ सकते थे लेकिन ज्यादा गति की वजह से वह खुद को रोक नहीं पाए। हालांकि उन्होंने सही समय पर गेंद को बाहर फेंक दिया और अपनी टीम के लिए पांच रन बचा लिए।
Watching this on looop 🔁👏
🎥 Athleticism at its best from Axar Patel to almost grab an absolute blinder 🤯
Updates ▶ https://t.co/sp4ar866UD#TATAIPL | #DCvMI | @DelhiCapitals | @akshar2026 pic.twitter.com/MiyniHeCMW
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2025
दिल्ली कैपिटल्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 206 रन बनाने हैं
मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 18 रन बनाकर आउट हो गए। वह अभी तक इस सीजन में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं। हालांकि रयान रिकलटन ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 41 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने भी धुआंधार बल्लेबाजी की और 40 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 59 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
तिलक वर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान दिल्ली टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। नमन धीर ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 206 रन बनाने होंगे। टीम के लिए अच्छी बात यह है कि उनके सभी बल्लेबाज इस समय बेहतरीन फार्म में है और वह इस लक्ष्य को आसानी से हासिल करना चाहेंगे।