Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: RCB vs SRH: Shot of the Day: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा 106 मीटर लंबा छक्का, गेंद पहुंची चिन्नास्वामी से कब्बन पार्क

IPL 2024: RCB vs SRH: Shot of the Day: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा 106 मीटर लंबा छक्का, गेंद पहुंची चिन्नास्वामी से कब्बन पार्क

Heinrich Klaasen (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 का 30वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। RCB कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना ही हाईस्ट टोटल (277) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 287 रन बोर्ड पर लगाए।

SRH के बल्लेबाज शुरुआत से लेकर अंत तक बेंगलुरु टीम पर हावी रहे। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के बाद हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने भी शानदार खेल दिखाया, और मात्र 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। हेनरिक क्लासेन ने अपनी पारी के दौरान लॉकी फग्यूर्सन के खिलाफ 106 मीटर लंबा एक शानदार छक्का जड़ा था, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Heinrich Klaasen ने लॉकी फग्यूर्सन पर किया करारा वार

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का 17वां ओवर लॉकी फग्यूर्सन ने डाला था। ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया था। लेकिन फिर दूसरी ही गेंद पर हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने स्ट्रेट ड्राइव लगाते हुए 106 मीटर का लंबा छक्का जड़ा। गेंद सीधा एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी थी।

इसी ओवर की चौथी गेंद पर एडेन मार्करम ने फग्यूर्सन पर वार करते हुए लॉन्ग-ऑन की ओर करारा छक्का जड़ा था। लॉकी फग्यूर्सन ने फिर अपने आप को बैक किया और ओवर की आखिरी गेंद पर हेनरिक क्लासेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। फुल टॉस गेंद पर क्लासेन ने एक और शॉट मारने का प्रयास किया था, लेकिन बैकवर्ड पॉइंट पर तैनात विजय कुमार वैशाक ने शानदार कैच पकड़ा।

हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने 31 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड ने 41 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 102 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। अभिषेक शर्मा (34), एडेन मार्करम (32*) और अब्दुल समद (37*) ने भी अहम योगदान दिया।

আরো ताजा खबर

IPL फ्रेंचाइजियों को मिल गई है BCCI से डेडलाइन, धोनी, रोहित और कोहली को लेकर अब सभी को लेने होंगे महत्वपूर्ण फैसले

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन नियमों को जारी कर दिया है। इसके अलावा टीमों के पर्स, राइट...

Cricket Highlights of 29 September 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज और सोशल ट्रेंड

Green Park Ground, Sri Lanka Team (Photo Source: Getty Images)29 सितंबर 2024 की क्रिकेट हाइलाइट्स: Today’s Top News: आज के टॉप क्रिकेट न्यूज BCCI ने बेंगलुरु में नए NCA का...

IPL 2025: नई रिटेंशन पॉलिसी से क्या मेगा ऑक्शन पर पड़ेगा असर..? जानिए ये 7 जरूरी बातें-

TATA IPL Trophy. (Image Source: BCCI-IPL)IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने नई रिटेंशन पॉलिसी जारी कर दी है। हर फ्रेंचाइजी को अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की...

Bristol में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैरी ब्रूक ने खेली तूफानी पारी, एडम जम्पा के एक ही ओवर में जड़े 3 गगनचुंबी छक्के

Harry Brook (Pic Source-X)इस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवा और अंतिम वनडे मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर...