BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

IPL 2024: 662 दिनों बाद दिल्ली कैपिटल्स के रंग में वापस लौटे Rishabh Pant, फ्रेंचाइजी ने खास पोस्ट किया शेयर

IPL 2024: 662 दिनों बाद दिल्ली कैपिटल्स के रंग में वापस लौटे Rishabh Pant, फ्रेंचाइजी ने खास पोस्ट किया शेयर

IPL 2024: 662 दिनों बाद दिल्ली कैपिटल्स के रंग में वापस लौटे Rishabh Pant, फ्रेंचाइजी ने खास पोस्ट किया शेयर

Rishabh Pant (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे। पंत को मल्टिपल सर्जरी से गुजरना पड़ा, जिसके कुछ महीनों बाद उन्होंने NCA में अपने रिहैब की प्रक्रिया शुरू की। ऋषभ पंत लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने रिहैब से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

इंजरी के चलते ऋषभ पंत को आईपीएल सहित इंटरनेशनल क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत के खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, शुरूआत में रिपोर्ट्स आई थी कि ऋषभ पंत इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं।

बीसीसीआई ने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को आईपीएल 2024 में भाग लेने के लिए फिट करार दिया है। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के प्लेइंग 11 में वापसी करने के साथ-साथ टीम की कमान भी संभालेंगे। ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 के लिए तैयारी शुरू कर दी है, जिसकी खास तस्वीर दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया खास पोस्ट

दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की तस्वीर साझा करते हुए, फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘662 दिन बाद… पहला दिन DC के रंग में 🥹’ ऋषभ पंत पूरे 662 दिनों बाद दिल्ली कैपिटल्स के रंग में वापस लौटे हैं। ऋषभ पंत को दिल्ली के रंग में वापस देख फैंस फुले नहीं समां रहे हैं, और लगातार पोस्ट पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं।

ऋषभ पंत आईपीएल 2024 ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के टेबल पर भी नजर आए थे। पिछले सीजन ऋषभ पंत ने स्टैंड्स में बैठकर दिल्ली कैपिटल्स को चियर किया था। अब फैंस आईपीएल 2024 में अपने फेवरेट स्पाइडर-मैन को मैदान में चौके-छक्के लगाते हुए देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स पहला मुकाबला 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में खेलेगी।

Exit mobile version