BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

IPL 2024: 3 मुख्य कारण आखिर क्यों DC ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क को अपनी टीम में शामिल करके गलत फैसला लिया

Jake Fraser-McGurk (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क को लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें, पीठ की चोट की वजह से लुंगी एनगिडी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से बाहर हो चुके हैं।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम लोगों का दिल जीता है। बिग बैश लीग 2023-24 में भी इस बल्लेबाज ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। हालांकि आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण की आखिर क्यों दिल्ली कैपिटल्स ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क को अपनी टीम में शामिल करके काफी गलत फैसला लिया।

1- भारतीय परिस्थिति का जेक फ्रेजर-मैकगर्क को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है

Jake Fraser-McGurk (Image Credit- Twitter X)

बता दें, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने अभी तक भारत की परिस्थिति में एक भी मैच नहीं खेला है। ऑस्ट्रेलिया के ऐसे कई खिलाड़ी है जिनका प्रदर्शन भारत में हमेशा ही काफी निराशाजनक रहा है।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में बल्लेबाजी करते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं स्पिनर्स के खिलाफ उन्हें काफी दिक्कतें हो सकती है।

2- टी20 में जेक फ्रेजर-मैकगर्क का औसत है काफी खराब

Jake Fraser-McGurk (Image Credit- Twitter X)

टी20 में जेक फ्रेजर-मैकगर्क का औसत बहुत ही खराब है। उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में 37 मैच खेले हैं और उनका औसत सिर्फ 20.15 का रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स को भी उनके इस आंकड़ों के बारे में पता होगा। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने इस युवा खिलाड़ी को उनके बिग बैश लीग के फॉर्म को देखकर अपनी टीम में शामिल किया होगा।

3- जेक फ्रेजर-मैकगर्क के पास अनुभव काफी कम है

Jake Fraser-McGurk. (Photo Source: Twitter)

टी20 में जेक फ्रेजर-मैकगर्क का अनुभव बहुत ही कम है और साथ ही भारतीय परिस्थितियों के बारे में उन्हें बिल्कुल भी पता नहीं है। उन्होंने अभी तक अपने क्रिकेटिंग करियर में सिर्फ 37 टी20 मैच खेले हैं।

हालांकि जेक फ्रेजर-मैकगर्क का स्ट्राइक रेट बहुत ही अच्छा है। उन्होंने अभी तक 133 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। तमाम लोग इस युवा बल्लेबाज को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखने के लिए बेताब है।

Exit mobile version