BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस के कैंप से बड़ी खबर आ सकती है सामने, यह 3 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज

#image_title

Jofra Archer MI (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था। भले ही टीम ने पिछले सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया हो लेकिन टीम अपना उच्च स्तरीय प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी।

मुंबई इंडियंस को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब आगामी संस्करण में टीम अच्छा प्रदर्शन करने को देखेगी और 6वीं बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी। नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस अपने कैंप से तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।

3- ऋतिक शौकीन

Hrithik Shokeen (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में ऋतिक शौकीन का यही काम था कि वो पीयूष चावला का अच्छा साथ दे और टीम के स्पिन गेंदबाजी लाइनअप को थोड़ा और मजबूत करें। हालांकि ऋतिक शौकीन का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में काफी निराशाजनक रहा।

वो पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ तीन विकेट ही ले पाए। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के खिलाड़ियों की नीलामी में ऋतिक शौकीन को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। पिछले सीजन में ऋतिक शौकीन अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और इसी वजह से मुंबई इंडियंस उन्हें आगामी सत्र से पहले टीम से रिलीज कर सकती है।

यह भी पढ़े: केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के सामने बेबस दिखें अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज, दक्षिण अफ्रीका ने की बेहतरीन शुरुआत

2- रिले मेरेडिथ

Riley Meredith. (Photo Source: MI Twitter)

झे रिचर्डसन की अनुपलब्धता में मुंबई इंडियंस ने रिले मेरेडिथ को अपनी टीम में शामिल किया था। तमाम फैंस को उम्मीद थी कि रिले मेरेडिथ 2023 संस्करण में अच्छी गेंदबाजी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

5 मुकाबलों में रिले मेरेडिथ ने सिर्फ 7 विकेट झटके। यही वजह थी कि उन्हें पिछले सीजन में ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिले। कप्तान रोहित शर्मा भी उनके ऊपर भरोसा नहीं जता पाए।

रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में मुंबई इंडियंस रिले मेरेडिथ को आगामी सीजन में शामिल नहीं करेगी। रिले मेरेडिथ की जगह मुंबई फ्रेंचाइजी किसी और बेहतरीन तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

1- जोफ्रा आर्चर

Jofra Archer (Photo Source: Twitter)

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के ऑक्शन में जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रुपए में शामिल किया था। हालांकि चोटिल होने की वजह से जोफ्रा आर्चर 2022 संस्करण में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

2023 संस्करण में जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता में जोफ्रा आर्चर ने मुंबई इंडियंस की ओर से कुल 5 मैच खेले लेकिन वो सिर्फ 2 विकेट ही अपने नाम कर पाए।

फिलहाल जोफ्रा आर्चर फिट है लेकिन मुंबई इंडियंस उनको अपनी टीम में शामिल करने का रिस्क नहीं लेगी। उम्मीद लगाई जा सकती है कि आगामी संस्करण में जोफ्रा आर्चर को भी टीम से रिलीज कर दिया जाए।

Exit mobile version