BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

IPL 2024: बतौर कप्तान कैसे हैं Rishabh Pant के रिकॉर्ड, क्या कहते हैं आंकड़े? सब जानिए यहां

Rishabh Pant. (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL 2024 को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। टूर्नामेंट शुरू होने में अब महज 9 दिनों का वक्त बाकी है और सभी टीमों की नजरें इस सीजन खिताब जीतने पर है। जहां टूर्नामेंट के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच पांच खिताब जीते हैं वहीं कुछ टीमें ऐसी भी हैं जिन्होंने अब तक एक भी खिताब नहीं जीता है। उसी में से एक टीम दिल्ली कैपिटल्स भी है।

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो इस सीजन उनकी कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे। चोट की वजह से ऋषभ पंत IPL 2023 से बाहर हो गए थे। पंत लगभग 25 महीने के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए बेताब हैं। लेकिन सभी के मन में इस वक्त एक ही सवाल है कि वापसी के बाद बतौर बल्लेबाज और कप्तान पंत कैसा प्रदर्शन करेंगे।

बतौर कप्तान IPL में Rishabh Pant के आंकड़े

बतौर कप्तान ऋषभ पंत के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अब तक दिल्ली के लिए कुल 30 मैचों में कप्तानी की है। इसमें से 17 में उन्हें जीत और 13 में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान उनका जीत % 56.67 का रहा है। इन आंकड़ों को देखने के बाद ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि कप्तान के रूप में पंत ने अच्छा प्रदर्शन किया है और इस सीजन भी उनकी टीम को पंत से काफी उम्मीदें होंगी।

पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन बात करें तो वहां उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। 2023 में डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी और वहां वो 14 मैचों में सिर्फ पांच में जीत दर्ज पाए थे और पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही थी। ऐसे में कैपिटल्स की टीम इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, विक्की ओस्तवाल, कुमार कुशाग्र, सुमित कुमार, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, झाय रिचर्डसन, हैरी ब्रूक, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, खलील अहमद, मिचेल मार्श, ईशांत शर्मा, यश ढुल, स्वास्तिक छिकारा, रिकी भुई, रसिख डार, प्रवीण दुबे, मुकेश कुमार

Exit mobile version