Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: घर पर शेर है गुजरात टाइटंस, 2 साल 10 मैच और इतने में मिली है हार, क्या इस साल GT बरकरार रख पाएगी फॉर्म…?

Gujrat Titans (Photo Source: Getty Images)

IPL 2024, Gujrat Titans (GT) Records at their home ground: आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है, गुजरात टाइटंस की टीम पिछले दोनों सीजनों में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आई है। आईपीएल 2022 में पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर टीम चैंपियन बनी थी। पिछले सीजन टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल के आगामी सीजन में टीम इस सीजन बड़े बदलाव के साथ नजर आने वाली है। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से 15 करोड़ रूपए में ट्रेड किया था। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को आगामी सीजन के लिए कप्तान नियुक्त है। हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस छोड़ने के बाद फ्रेंचाइजी ने शुभमन गिल को कप्तान बनाया है।

शुभमन गिल ने बल्ले से पिछले दोनों सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए कमाल दिखाया है। कप्तानी करते हुए भी शुभमन गिल टीम को शानदार रिजल्ट देना चाहेंगे। आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का पहला मुकाबला 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। होमग्राउंड अहमदाबाद स्टेडियम में अब तक गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड कैसा रहा है आइए आपको बताते हैं-

होमग्राउंड अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस (GT) का रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस ने अपने होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में अब तक 10 मैच खेले हैं। जिसमें से 6 मैचों में टीम ने जीत दर्ज की है और 4 मुकाबले अब तक हारे हैं। होमग्राउंड में टीम का विनिंग प्रतिशत 60 का है।

IPL 2024 के लिए गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड

डेविड मिलर, शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज

আরো ताजा खबर

IPL फ्रेंचाइजियों को मिल गई है BCCI से डेडलाइन, धोनी, रोहित और कोहली को लेकर अब सभी को लेने होंगे महत्वपूर्ण फैसले

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन नियमों को जारी कर दिया है। इसके अलावा टीमों के पर्स, राइट...

Cricket Highlights of 29 September 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज और सोशल ट्रेंड

Green Park Ground, Sri Lanka Team (Photo Source: Getty Images)29 सितंबर 2024 की क्रिकेट हाइलाइट्स: Today’s Top News: आज के टॉप क्रिकेट न्यूज BCCI ने बेंगलुरु में नए NCA का...

IPL 2025: नई रिटेंशन पॉलिसी से क्या मेगा ऑक्शन पर पड़ेगा असर..? जानिए ये 7 जरूरी बातें-

TATA IPL Trophy. (Image Source: BCCI-IPL)IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने नई रिटेंशन पॉलिसी जारी कर दी है। हर फ्रेंचाइजी को अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की...

Bristol में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैरी ब्रूक ने खेली तूफानी पारी, एडम जम्पा के एक ही ओवर में जड़े 3 गगनचुंबी छक्के

Harry Brook (Pic Source-X)इस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवा और अंतिम वनडे मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर...