Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: कायरन पोलार्ड आगामी सीजन से पहले MI कैंप से जुड़े

Kieron Pollard. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। हालांकि इस शानदार टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आज यानी 13 मार्च को मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड टीम से जुड़ गए हैं।

बता दें, कायरन पोलार्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के बाद इस शानदार टूर्नामेंट से खिलाड़ी के रूप में संन्यास ले लिया था। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि कायरन पोलार्ड इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले टीम से जुड़ गए हैं।

मुंबई इंडियंस ने इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा कि, ‘Polly Is In D House’

यह रही वीडियो:

𝐏𝐎𝐋𝐋𝐘 𝐈𝐒 𝐈𝐍 𝐃𝐀 𝐇𝐎𝐔𝐒𝐄 🔥#OneFamily #MumbaiIndians @KieronPollard55 pic.twitter.com/tDqbX7tksJ

— Mumbai Indians (@mipaltan) March 13, 2024

भले ही कायरन पोलार्ड इंडियन प्रीमियर लीग में ना खेल रहे हो लेकिन उन्हें दुनियाभर की फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में खेलते हुए देखा जाता है। पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में इस अनुभवी खिलाड़ी को कराची किंग्स की ओर से खेलते हुए देखा गया था। उन्होंने आठ पारी में 47 के ऊपर के औसत और 151 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे।

हालांकि कायरन पोलार्ड के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद कराची किंग्स पीसीएल 2024 के प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाया। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ 24 मार्च को खेलेगी।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं। हार्दिक पांड्या भी आगामी सीजन में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। पिछले संस्करण से टीम इस सीजन में मजबूत लग रही है। अब देखना यह है कि आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को एक बार फिर से अपने नाम कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

IPL फ्रेंचाइजियों को मिल गई है BCCI से डेडलाइन, धोनी, रोहित और कोहली को लेकर अब सभी को लेने होंगे महत्वपूर्ण फैसले

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन नियमों को जारी कर दिया है। इसके अलावा टीमों के पर्स, राइट...

Cricket Highlights of 29 September 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज और सोशल ट्रेंड

Green Park Ground, Sri Lanka Team (Photo Source: Getty Images)29 सितंबर 2024 की क्रिकेट हाइलाइट्स: Today’s Top News: आज के टॉप क्रिकेट न्यूज BCCI ने बेंगलुरु में नए NCA का...

IPL 2025: नई रिटेंशन पॉलिसी से क्या मेगा ऑक्शन पर पड़ेगा असर..? जानिए ये 7 जरूरी बातें-

TATA IPL Trophy. (Image Source: BCCI-IPL)IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने नई रिटेंशन पॉलिसी जारी कर दी है। हर फ्रेंचाइजी को अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की...

Bristol में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैरी ब्रूक ने खेली तूफानी पारी, एडम जम्पा के एक ही ओवर में जड़े 3 गगनचुंबी छक्के

Harry Brook (Pic Source-X)इस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवा और अंतिम वनडे मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर...