Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: ऑक्शन में इन देश के खिलाड़ियों पर लगी सबसे बड़ी बोली

Mitchell Starc and Pat Cummins. (Image Source: Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में हुआ था। इस नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क के ऊपर 20 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की बोली लगी।

इस नीलामी में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के ही नहीं बल्कि और और भी देशों के खिलाड़ियों पर बोली लगी है। आज हम आपको बताते हैं कि आईपीएल 2024 की नीलामी में सभी देशों के खिलाड़ियों के ऊपर खर्च की गई है।

9- बांग्लादेश: 2 करोड़ रुपए

IPL 2024: ऑक्शन में इन देश के खिलाड़ियों पर लगी सबसे बड़ी बोली
Mustafizur Rahman

Mustafizur Rahman. (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल 2024 ऑक्शन में बांग्लादेश के सिर्फ एक ही खिलाड़ी के ऊपर बोली लगी थी और वह है मुस्तफिजुर रहमान। मुस्तफिजुर रहमान को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया। वो आगामी संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

8- अफगानिस्तान- 4 करोड़ रुपए

IPL 2024: ऑक्शन में इन देश के खिलाड़ियों पर लगी सबसे बड़ी बोली
Mujeeb Ur Rahman

Mujeeb Ur Rahman. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में अफगानिस्तान के तीन खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगी थी। मुजीब उर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में खरीदा।

मोहम्मद नबी को मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा और Azmatullah Omarzai को 50 लाख रुपए में गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया।

7- श्रीलंका- 10.9 करोड़ रुपए

IPL 2024: ऑक्शन में इन देश के खिलाड़ियों पर लगी सबसे बड़ी बोली
Wanindu Hasaranga

Wanindu Hasaranga (source- twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा था। Wanindu Hasaranga को 1.5 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दिलशान मधुशंका को मुंबई इंडियंस ने 4.6 करोड़ रुपए में खरीदा। नुवान थुसारा को मुंबई इंडियंस ने 4.8 करोड़ रुपए में खरीदा।

6- इंग्लैंड- 13.1 करोड़ रुपए

IPL 2024: ऑक्शन में इन देश के खिलाड़ियों पर लगी सबसे बड़ी बोली
Tom Curran

Tom Curran. (Photo Source: IPL/BCCI)

इस नीलामी में इंग्लैंड के 6 खिलाड़ियों पर बोली लगी। ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा जबकि हैरी ब्रूक पर 4 करोड़ की बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई। टॉम करन को आरसीबी ने डेविड विली को लखनऊ सुपर जायंट्स ने और गस एटकिनसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस्ट प्राइस पर खरीदा।

5- दक्षिण अफ्रीका- 14 करोड़ रुपए

IPL 2024: ऑक्शन में इन देश के खिलाड़ियों पर लगी सबसे बड़ी बोली
Gerald Coetzee

Gerald Coetzee (Photo Source: X/Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ियों पर बोली लगी। Gerald Coetzee को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा। राइली रूसो को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा। Nandre Burger आगामी संस्करण में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगी जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 8 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

4- न्यूजीलैंड- 17.8 करोड़ रुपए

IPL 2024: ऑक्शन में इन देश के खिलाड़ियों पर लगी सबसे बड़ी बोली
Daryl Mitchell

Daryl Mitchell. (Image Source: X)

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगी थी। लॉकी फर्ग्यूसन को आरसीबी ने खरीदा जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने रचिन रवींद्र और Daryl Mitchell को अपनी टीम में शामिल किया।

3- वेस्टइंडीज- 21.15 करोड़ रुपए

IPL 2024: ऑक्शन में इन देश के खिलाड़ियों पर लगी सबसे बड़ी बोली
Rovman Powell

Rovman Powell. (Photo Source: IPL/BCCI)

वेस्टइंडीज के सिर्फ चार खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगी थी। शाई होप को डीसी और शेरफेन रदरफोर्ड को केकेआर ने खरीदा।

2- ऑस्ट्रेलिया- 68.05 करोड़ रुपए

IPL 2024: ऑक्शन में इन देश के खिलाड़ियों पर लगी सबसे बड़ी बोली
Mitchell Starc and Pat Cummins

Mitchell Starc and Pat Cummins. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क आईपीएल के दो सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। पैट कमिंस को 20.5 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद में खरीदा जबकि मिचेल स्टार्क को KKR ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा। ट्रेविस हेड को 6.80 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया। स्पेंसर जॉनसन, झे रिचर्डसन और Ashton Turner पर भी इस नीलामी में बोली लगी।

1- भारत- 79.45 करोड़ रुपए

IPL 2024: ऑक्शन में इन देश के खिलाड़ियों पर लगी सबसे बड़ी बोली
Harshal Pate

Harshal Patel (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सबसे ज्यादा बोली भारतीय खिलाड़ियों पर लगी। भारत के ऐसे कई खिलाड़ी थे जिन पर काफी बड़ी बोली लगी। इन सभी खिलाड़ियों को आगामी संस्करण में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

আরো ताजा खबर

शुभमन गिल के बाद अभिषेक शर्मा पंजाब के अगले सबसे बड़े क्रिकेटर होंगे: अमितोज सिंह

Amitoze Singh on Shubman Gill & Abhishek Sharma (Source X)Amitoze Singh stand on Abhishek Sharma Career: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 का तीसरा सीजन 20 सितंबर से शुरू हो चुका है।...

Asghar Afghan Exclusive Part-2: चैंपियंस ट्राॅफी में अफगानिस्तान, आईपीएल में कोचिंग और टेस्ट क्रिकेट को कैसे बेहतर बनाएं? पढ़ें असगर अफगान के साथ क्रिकट्रैकर का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 

Asghar Afghan (Image Credit- Twitter/X)अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान असगर अफगान (Asghar Afghan) जारी, लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के तीसरे सीजन में गुजरात ग्रेट्स की ओर से खेलते हुए...

इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया Rohit का वीडियो, फैन्स को पसंद आया ये क्यूट जेस्चर

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)भले ही बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में Rohit Sharma बल्ले से सुपर फ्लॉप रहे थे, लेकिन टीम इंडिया की जीत के चलते उनके प्रदर्शन...

Asghar Afghan Exclusive Part 1: भारत को भी हराएगा अफगानिस्तान, देश में नहीं लगेगा क्रिकेट पर बैन…

Asghar Afghan (Photo Source: Getty Images)अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी असगर अफगान (Asghar Afghan) लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में गुजरात जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। असगर अफगान ने टी20 वर्ल्ड...