BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

IPL 2024: भारत में रहकर भारत की बुराई कर रहे माइकल वॉन, नए वीडियो के जरिए कसा तंज

Michael Vaughan plays gully cricket

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन के लिए इस वक्त भारतीय सरजमीं पर हैं। वह खुलकर भारत की जीवंत संस्कृति का आनंद ले रहे हैं और अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका अनुभव भी शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई की लोकल नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जो काफी वायरल हुआ।

अब, माइकल वॉन ने मुंबई के एक इलाके में बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियों उन्हें बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए भी देखा जा सकता है। इसके अलावा इस वीडियो के जरिए उन्होंने भारतीय पिचों को लेकर तंजा भी कसा है।

वॉन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दो अलग-अलग वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में सिर्फ बच्चे खेल रहे हैं और वॉन ने कैप्शन लिखा है कि, बच्चे मुंबई में कहीं भी क्रिकेट खेलने से बहुत खुश हैं… निश्चित रूप से यह मोटरसाइकिल के वन-हैंड वन-बाउंस होना चाहिए।

वहीं दूसरे वीडियो में वह बच्चो के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मुंबई में बच्चों के साथ खेलना पसंद आया, टेस्ट पिचों के समान पिच #इंडिया

Kids just so happy to play the game anywhere in #Mumbai … surely it should be one hand one bounce of the motorbike … #India pic.twitter.com/l3RvfH944h

— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) April 3, 2024

Loved playing with the kids in #Mumbai .. similar pitch to the Test pitches 😜😜 #India pic.twitter.com/Z3R1zsoSlN

— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) April 3, 2024

 

राजस्थान रॉयल्स ने वॉन को अपना सोशल मीडिया हेड नियुक्त किया

आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान रॉयल्स ने वॉन को आईपीएल 2024 के शेष भाग के लिए अपना सोशल मीडिया हेड नियुक्त किया है। इसके बारे में जानकारी माइकल वॉन ने खुद दी। उन्होंने आरआर जर्सी पहने हुए गेटवे ऑफ इंडिया के सामने खड़े होकर अपनी एक सेल्फी अपलोड करके इस खबर का खुलासा किया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का सोशल मीडिया हेड बनने की बहुत खुशी है। बेहतरीन कंटेंट के लिए इस स्थान को देखें”

Exit mobile version