Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2017 Recap: धोनी की कप्तानी गई, MI तीसरी बार चैंपियन बनी, तीन गेंदबाजों ने हैट्रिक लिया, कुछ ऐसी थी उस सीजन की कहानी

IPL का आगामी सीजन महज कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इस सीजन को लेकर फैंस के बीच अलग तरह का उत्साह है। टूर्नामेंट के अब तक 16 संस्करण खेले जा चुके हैं और मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इस लीग के इतिहास की दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। हालांकि इस आर्टिकल में हम इस आईपीएल सीजन के बारे में नहीं बल्कि 2017 के आईपीएल सीजन के बारे में बात करेंगे।

2017 का सीजन कई मायनों में खास था। जहां मुंबई इंडियंस तीसरी बार चैंपियन बनकर सबसे सफल फ्रेंचाइजी बन गई थी, वहीं इस सीजन की शुरुआत में पहली बार आईपीएल के इतिहास में एमएस धोनी को बतौर कप्तान पद से हटाया गया था। उस सीजन और क्या-क्या खास हुआ आइए हम इस लेख में जानते हैं।

IPL 2017 का सबसे बड़ा विवाद: एमएस धोनी से छीनी गई थी कप्तानी

IPL 2017 Recap: धोनी की कप्तानी गई, MI तीसरी बार चैंपियन बनी, तीन गेंदबाजों ने हैट्रिक लिया, कुछ ऐसी थी उस सीजन की कहानी

IPL 2017 (Photo Source: X/Twitter)

गौरतलब है कि, 2015 में IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का बैन लगा दिया गया था। जिसके बाद राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लायंस दो नई टीमों की एंट्री 2016-17 में हुई थी। इस दौरान 2016 में पुणे सुपरजायंट की कप्तानी धोनी ने की, लेकिन अगले ही सीजन में धोनी को कप्तानी से हटा दिया गया और स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया।

IPL 2017 Recap: सुनील नारायण ने जड़ा था सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2017 Recap: धोनी की कप्तानी गई, MI तीसरी बार चैंपियन बनी, तीन गेंदबाजों ने हैट्रिक लिया, कुछ ऐसी थी उस सीजन की कहानी

IPL 2017 (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2017 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण के नाम है। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ फिफ्टी ठोक दी थी और ये अब आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे तेज अर्धशतक है।

IPL 2017 Recap: तीन गेंदबाजों ने ली थी उस सीजन हैट्रिक

IPL 2017 Recap: धोनी की कप्तानी गई, MI तीसरी बार चैंपियन बनी, तीन गेंदबाजों ने हैट्रिक लिया, कुछ ऐसी थी उस सीजन की कहानी

IPL 2017 (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल के 10वें सीजन के दौरान तीन गेंदबाजों ने हैट्रिक ली थी। सबसे पहले यह काम सैमुअल बद्री ने किया था। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हैट्रिक लेते हुए 4 विकेट अपने नाम किए थे। दूसरी हैट्रिक एंड्रयू टाय ने ली थी। उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ मैच में हैट्रिक लेने के साथ पांच विकेट हॉल पूरा किया। जयदेव उनादकट ने सीजन का आखिरी हैट्रिक लिया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैट्रिक सहित पांच विकेट हॉल अपने नाम किए थे।

IPL 2017 Recap: किसने जीता था ऑरेंज एंड पर्पल कैप

IPL 2017 Recap: धोनी की कप्तानी गई, MI तीसरी बार चैंपियन बनी, तीन गेंदबाजों ने हैट्रिक लिया, कुछ ऐसी थी उस सीजन की कहानी

IPL 2017 (Photo Source: X/Twitter)

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर IPL 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वॉर्नर ने सिर्फ 14 मैच में 641 रन ठोक दिए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 141.81 और औसत 58.27 का रहा था। उस सीजन में वॉर्नर ने एक शतक और चार अर्धशतक भी जड़े थे।

उस सीजन पर्पल कैप भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ने ही जीता था और वो थे स्विंग के किंग भुवनेश्वर कुमार। उस सीजन भुवनेश्वर कुमार ने 26 विकेट अपने नाम किए थे। उस सीजन उनका इकॉनमी रेट 7.05 और औसत 14.19 का रहा था।

IPL 2017: किसने जीता था खिताब

IPL 2017 Recap: धोनी की कप्तानी गई, MI तीसरी बार चैंपियन बनी, तीन गेंदबाजों ने हैट्रिक लिया, कुछ ऐसी थी उस सीजन की कहानी

IPL 2017 (Photo Source: X/Twitter)

उस सीजन मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन मुंबई इंडियंस ने एक रन से मैच जीतकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बना सकी। इसके जवाब में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी और एक रन से मुकाबला हार गई थी।

আরো ताजा खबर

LLC 2024: बिली बाउडन-नाइजल लाॅन्ग समेत ये 3 अंपायर करेंगे टूर्नामेंट में अंपायरिंग 

Legends League Cricket Trophy (Photo Source: X/Twitter)Legends League Cricket 2024: बहुप्रतीक्षित लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का तीसरा सीजन 20 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। तो वहीं टूर्नामेंट का...

CPL 2024: त्रिबागो नाइट राइडर्स ने ड्वेन ब्रावो को उनके आखिरी सीपीएल मैच में खास तरह से किया ट्रिब्यूट, देखें वीडियो

Dwayne Bravo (Image Credit- Twitter X)त्रिबागो नाइट राइडर्स और आंद्रे रसेल ने दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) को उनके आखिरी सीपीएल मैच में शानदार तरीके से विदाई दी है।...

IND vs BAN: जब टीम को आपकी जरूरत होती है तब आपको…., केएल राहुल के खराब शॉट चयन पर जहीर खान ने लगाई जमकर फटकार

KL Rahul (Pic Source-X)भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट शुरू हो चुका है। यह मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की ओर से खेल के पहले...

IND vs BAN 2024 1st Test: खेल के पहले दिन जडेजा-अश्विन की साझेदारी ने तोड़ा 24 साल पुराना ये खास रिकाॅर्ड 

India vs Bangladesh, 1st Test (Image Credit- Twitter X)चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच आज 19 सितंबर को शुरू हुआ। तो वहीं...