Skip to main content

ताजा खबर

Indian Squad for Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

Indian Squad for Womens T20 World Cup 2024 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

Indian Women Team (Photo Source: X/Twitter)

Indian team for Women’s T20 World Cup 2024: BCCI ने मंगलवार (27 अगस्त) को अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आगामी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

इस मेगा टूर्नामेंट (महिला T20 वर्ल्ड कप 2024) के लिए हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया टीम में नामित विकेटकीपर हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगा तो वहीं, भारत का महिला टी20 वर्ल्ड कप में अभियान 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ल‍िए भारतीय मह‍िला टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया* (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, दयालन हेमलता, आशा सोभना , राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन

ट्रेवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, साइमा ठाकोर

आपको बता दें कि, यास्तिका और श्रेयंका का चयन फिटनेस के आधार पर होगा क्योंकि दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों से चोटों से जूझ रही हैं। 

टीम इंडिया ग्रुप A में है शामिल 

महिला टी20 वर्ल्ड कप में दस टीमें हिस्सा लेंगी और इनके बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप ए में- ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को रखा गया है।

वहीं, ग्रुप बी में- दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड शामिल हैं।

महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल 

4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई (शाम 7:30 बजे)
6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई (दोपहर 3:30 बजे)
9 अक्टूबर: भारत बनाम श्रीलंका, दुबई (शाम 7:30 बजे)
13 अक्टूबर : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह (शाम 7:30 बजे)

महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत से पहले भारतीय टीम 2 अभ्यास मैच खेलेगी। उनका पहला अभ्यास मैच वेस्टइंडीज तो दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा।

29 सितंबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, आईसीसी अकादमी 2, दुबई (शाम 7:30 बजे IST)
1 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, आईसीसी अकादमी दुबई (शाम 7:30 बजे IST)

यहाँ देखें: महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 का नया शेड्यूल

আরো ताजा खबर

IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर, चेन्नई सुपर किंग्स को 103 रनों पर रोका 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X)IPL 2025: जारी आईपीएल सीजन का 25वां मैच आज 11 अप्रैल, शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा...

IPL 2025: जारी सीजन में चेन्नई की लगातार 5वीं हार, कोलकाता ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X)IPL 2025, CSK vs KKR: आईपीएल के जारी 18वें सीजन का 25वां मैच आज 11 अप्रैल, शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

Sunil Narine (Pic Source-X)आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज यानी 11 अप्रैल को चेन्नई में खेला गया था। इस मैच को...

IPL 2025: KKR के खिलाफ CSK ने पावरप्ले में किया निराशाजनक प्रदर्शन, यहां जाने इस मैच का टर्निंग पॉइंट

CSK (Pic Source-X)आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज यानी 11 अप्रैल को चेन्नई में खेला गया था। इस मैच को कोलकाता...