BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

DC vs RCB: जुबानी जंग के बाद मोहम्मद सिराज और फिलिप सॉल्ट के बीच हुई दोस्ती, वायरल हुई तस्वीर

#image_title

Mohammad Siraj Philip Salt (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 16.4 ओवरों में ही 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की।

मैच के दौरान मोहम्मद सिराज और दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग जोड़ी डेविड वॉर्नर- फिलिप सॉल्ट के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। लेकिन मैच खत्म होने के बाद मोहम्मद सिराज फिलिप सॉल्ट को गले लगाते हुए नजर आए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

सिराज ने दिखाया बड़ा दिल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। विराट कोहली ने 46 गेंदो में 55 और माहिपाल लोमरोर ने 29 गेंदो में 54 रनों की धुआंधार पारी टीम के लिए खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को शानदार शुरूआत मिली। डेविड वॉर्नर और फिलिप सॉल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई। दिल्ली कैपिटल्स की पारी का पांचवा ओवर मोहम्मद सिराज डाल रहे थे।

इस ओवर में सिराज दो छक्के और एक चौका खा चुके थे। जिसके बाद सिराज ने डेविड वॉर्नर के खिलाफ वाइड गेंद फेंकी। जिसके बाद डेविड वॉर्नर, फिलिप सॉल्ट और सिराज के बीच जुबानी जंग हुई थी। लेकिन मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों ने मामला आपस में सुलझा लिया।

मैच के बाद मोहम्मद सिराज और फिलिप सॉल्ट एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए। फिलिप सॉल्ट ने 45 गेंदो में 8 चौके और 6 छक्को की मदद से 87 रनों की पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया।  मोहम्मद सिराज फिलिप सॉल्ट को उनकी शानदार पारी के लिए बधाई देते हुए भी नजर आए। जो यह दर्शाता है की दिन के अंत में जीत खेल की ही होती है।

यहां देखें सिराज और फिलिप सॉल्ट की वायरल तस्वीर-

Mohammad Siraj hugged Phil Salt and congratulated him on his knock.

Lovely to see! ♥️ pic.twitter.com/cTInT2Z928

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 6, 2023

पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 रनों से जीत दर्ज की थी। उसी फॉर्म को दिल्ली ने बरकरार रखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी शानदार खेल दिखाया। दिल्ली कैपिटल्स 10 मैच में 4 जीत और 8 अंको के साथ नौवें पायदान पर आ गई है। टीम ने RCB के खिलाफ शानदार जीत के बाद प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जीवंत रखी हुई है। वहीं हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 अंको के साथ पांचवे पायदान पर है।

Exit mobile version