Skip to main content

ताजा खबर

DC vs RCB: जुबानी जंग के बाद मोहम्मद सिराज और फिलिप सॉल्ट के बीच हुई दोस्ती, वायरल हुई तस्वीर

Mohammad Siraj Philip Salt (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 16.4 ओवरों में ही 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की।

मैच के दौरान मोहम्मद सिराज और दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग जोड़ी डेविड वॉर्नर- फिलिप सॉल्ट के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। लेकिन मैच खत्म होने के बाद मोहम्मद सिराज फिलिप सॉल्ट को गले लगाते हुए नजर आए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

सिराज ने दिखाया बड़ा दिल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। विराट कोहली ने 46 गेंदो में 55 और माहिपाल लोमरोर ने 29 गेंदो में 54 रनों की धुआंधार पारी टीम के लिए खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को शानदार शुरूआत मिली। डेविड वॉर्नर और फिलिप सॉल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई। दिल्ली कैपिटल्स की पारी का पांचवा ओवर मोहम्मद सिराज डाल रहे थे।

इस ओवर में सिराज दो छक्के और एक चौका खा चुके थे। जिसके बाद सिराज ने डेविड वॉर्नर के खिलाफ वाइड गेंद फेंकी। जिसके बाद डेविड वॉर्नर, फिलिप सॉल्ट और सिराज के बीच जुबानी जंग हुई थी। लेकिन मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों ने मामला आपस में सुलझा लिया।

मैच के बाद मोहम्मद सिराज और फिलिप सॉल्ट एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए। फिलिप सॉल्ट ने 45 गेंदो में 8 चौके और 6 छक्को की मदद से 87 रनों की पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया।  मोहम्मद सिराज फिलिप सॉल्ट को उनकी शानदार पारी के लिए बधाई देते हुए भी नजर आए। जो यह दर्शाता है की दिन के अंत में जीत खेल की ही होती है।

यहां देखें सिराज और फिलिप सॉल्ट की वायरल तस्वीर-

Mohammad Siraj hugged Phil Salt and congratulated him on his knock.

Lovely to see! ♥️ pic.twitter.com/cTInT2Z928

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 6, 2023

पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 रनों से जीत दर्ज की थी। उसी फॉर्म को दिल्ली ने बरकरार रखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी शानदार खेल दिखाया। दिल्ली कैपिटल्स 10 मैच में 4 जीत और 8 अंको के साथ नौवें पायदान पर आ गई है। टीम ने RCB के खिलाफ शानदार जीत के बाद प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जीवंत रखी हुई है। वहीं हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 अंको के साथ पांचवे पायदान पर है।

আরো ताजा खबर

IPL फ्रेंचाइजियों को मिल गई है BCCI से डेडलाइन, धोनी, रोहित और कोहली को लेकर अब सभी को लेने होंगे महत्वपूर्ण फैसले

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन नियमों को जारी कर दिया है। इसके अलावा टीमों के पर्स, राइट...

Cricket Highlights of 29 September 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज और सोशल ट्रेंड

Green Park Ground, Sri Lanka Team (Photo Source: Getty Images) 29 सितंबर 2024 की क्रिकेट हाइलाइट्स: Today’s Top News: आज के टॉप क्रिकेट न्यूज BCCI ने बेंगलुरु में नए NCA...

IPL 2025: नई रिटेंशन पॉलिसी से क्या मेगा ऑक्शन पर पड़ेगा असर..? जानिए ये 7 जरूरी बातें-

TATA IPL Trophy. (Image Source: BCCI-IPL)IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने नई रिटेंशन पॉलिसी जारी कर दी है। हर फ्रेंचाइजी को अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की...

Bristol में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैरी ब्रूक ने खेली तूफानी पारी, एडम जम्पा के एक ही ओवर में जड़े 3 गगनचुंबी छक्के

Harry Brook (Pic Source-X)इस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवा और अंतिम वनडे मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर...