
BAN vs NZ (Photo Source: Getty Images)
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो चुकी है। पूरे 8 सालों के बाद टूर्नामेंट वापस लौटा है, जिसके चलते फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और यूएई में खेला जा रहा है। टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में ही खेलेगी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आठ टीमों के बीच खेला जा रहा है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान है। सभी टीमें ग्रुप स्टेज राउंड में तीन-तीन मैच खेलेगी। ग्रुप राउंड के बाद टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जिसके बाद 9 मार्च को फाइनल को खेला जाएगा। बता दें, अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तभी मैच दुबई में आयोजित किया जाएगा।
BAN vs NZ मैच-6 का हाल-
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के छठे मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट खोकर 236 रन बनाए थे। कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 110 गेंदों में 77 रन की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं, माइकल ब्रेसवेल ने 10 ओवर में 26 रन देकर चार विकेट चटकाए।
न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर 5 विकेट से जीत दर्ज की। रचिन रवींद्र ने 105 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 112 रन की शानदार पारी खेली। इस मैच के बाद ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के चेहरे भी साफ हो गए हैं। भारत और न्यूजीलैंड ने अपने पहले दोनों मैचों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं, पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर हो गया है।
Champions Trophy 2025 Points Table- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अंक तालिका
ग्रुप ए (Group A Points Table):
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | न्यूजीलैंड | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 0.863 | ||
2 | भारत | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 0.647 | ||
3 | बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -0.443 | ||
4 | पााकिस्तान | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.087 |
ग्रुप बी (Group B Points Table):
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | साउथ अफ्रीका | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 2.140 | ||
2 | ऑस्ट्रेलिया | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.475 | ||
3 | इंग्लैंड | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.475 | ||
4 | अफगानिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -2.140 |