BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

Asia Cup 2023 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, और यहां होगा फाइनल

#image_title

IND vs PAK (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2023 इस साल संयुक्त रूप से श्रीलंका और पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा। एशिया कप 2023 का आयोजन काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था। जिसके बाद पूर्व PCB अध्यक्ष नजम सेठी के नेतृत्व में हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सारे देशों के बोर्डों ने मंजूरी दी। भारत के मुकाबले पूर्ण रूप से श्रीलंका में खेले जाएंगे, वहीं अगर भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचता है, तभी फाइनल श्रीलंका में खेला जाएगा।

क्रिकेट फैंस को एशिया कप 2023 के शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार था। एशियन क्रिकेट काउंसिल (PCB) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 19 जुलाई को आगामी टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। वहीं भारत और पाकिस्तान का मैच 2 सिंतबर को खेला जाएगा। वहीं एशिया कप 2023 फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।

यह टीमें है एशिया कप 2023 का हिस्सा

एशिया कप 2023 भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। नेपाल, पाकिस्तान और भारत ग्रुप-ए का हिस्सा है। वहीं श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप-बी का हिस्सा है। एशिया कप 2023 इस साल 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाएगा।

आगामी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए टीमों के लिए एशिया कप 2023 बहुत बड़ा मंच होगा। ग्रुप-ए और ग्रुप-बी की टॉप-2 टीमें सुपर-4 स्टेज में आगे बढ़ेंगी। सुपर-4 स्टेज में एक-दूसरे से खेलने के बाद टॉप-2 टीमें टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचेंगी।

यह भी पढ़े- रिपोर्ट्स- WADA का दावा रोहित शर्मा डोपिंग के लिए सबसे ज्यादा जांचे जाने वाले भारतीय क्रिकेटर, कोहली पिछले दो सालों में….

एशिया कप 2023 में भारत का शेड्यूल

एशिया कप 2023 ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को कैंडी, श्रीलंका में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ कैंडी, श्रीलंका में खेला जाएगा।

क्रमांक 
मैच
दिनांक
जगह
1.
भारत बनाम पाकिस्तान
2 सितंबर
कैंडी, श्रीलंका
2.
भारत बनाम नेपाल
4 सितंबर
कैंडी, श्रीलंका

Exit mobile version