BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

3 Teams Who Can Win WPL 2024: मुंबई इंडियस नहीं… इस बार ये टीम उठाएगी महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी

3 Teams Who Can Win WPL 2024: मुंबई इंडियस नहीं… इस बार ये टीम उठाएगी महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी

3 Teams Who Can Win WPL 2024: मुंबई इंडियस नहीं… इस बार ये टीम उठाएगी महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी

Women’s Premier League (WPL) 2024: महिला प्रीमियर लीग का आगामी सीजन 23 फरवरी 2024 से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट इस बार दिल्ली और बैंगलोर में संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। पांच टीमें इस सीजन में भाग लेंगी, जिसमें- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स शामिल है। लीग स्टेज राउंड 13 मार्च तक खेले जाएंगे।

एलिमिनेटर मुकाबला 15 मार्च और फाइनल मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा। लीग स्टेज राउंड के अंत में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। वहीं फिर दूसरी फाइनलिस्ट के लिए नंबर-2 और 3 पर रहने वाली टीमों के बीच 15 मार्च को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार भी टीम अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी। महिला प्रीमियर लीग 2024 का दूसरा सीजन शुरू होने में कुछ दिन बाकी है, आइए आपको उन 3 टीमों के नाम बताते हैं जो इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर सकते हैं।

WPL 2024: ये 3 टीम इस बार जीत सकती है महिला प्रीमियर लीग 2024 की ट्रॉफी

3. दिल्ली कैपिटल्स

Delhi Capitals (Photo Source: Getty Images)

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन लीग स्टेज राउंड में शानदार खेल दिखाया था। 8 मैच में 6 जीत और 12 अंकों के साथ टीम ने पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर जगह बनाई थी। दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने के चलते सीधे फाइनल में पहुंची थी। लेकिन फाइनल में टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी और टीम का सपना टूटा।

आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स शानदार खेल दिखाते हुए  WPL 2024 का खिताब अपने नाम करना चाहेगी। मैग लैनिंग टीम की कमान संभालेंगी, वहीं जेस जोनासेन और मारिजन्ने कैप जैसी खिलाड़ी स्क्वॉड का हिस्सा है। साथ ही टीम के पास जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा और पूनम यादव जैसी खिलाड़ी भी है।

2. मुंबई इंडियंस

Mumbai Indians (Photo Source: Getty Images)

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर ट्रॉफी जीती थी। पिछले सीजन गेंद और बल्ले दोनों से मुंबई इंडियंस ने अपना शानदार खेल दिखाया था। लीग स्टेज राउंड में मुंबई इंडियंस ने 8 में से 6 मुकाबले जीतकर और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर जगह बनाई थी।

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 ऑक्शन में साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल को फ्रेंचाइजी ने 1.2 करोड़ रूपए में खरीदा। टीम ने एस.संजना, अमनदीप कौर और कीर्तन बालाकृष्णन के ऊपर भी भरोसा दिखाया है। साथ ही खेमे में साइका इशाक, हेली मैथ्यूज और पूजा वास्त्रकार जैसी भी खिलाड़ी है।  मुंबई इंडियंस आगामी सीजन में भी फॉर्म बरकरार रखते हुए ट्रॉफी जीत सकती है।

1. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

RCB (Photo Source: Getty Images)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा था। टीम को 8 में से 6 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4 अंकों के साथ टूर्नामेंट को चौथे स्थान पर खत्म किया था। टीम का स्क्वॉड काफी ज्यादा मजबूत है, आगामी सीजन में टीम वापसी करते हुए खिताब जीतना चाहेगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी स्मृति मंधाना करेंगी। वहीं टीम में एलिस पैरी, सोफी डिवाइन और कुछ उभरते हुए युवा सितारे- मेगन शुट्ट, श्रेयंका पाटिल और रेणुका सिंह शामिल है।

Exit mobile version