Team India (Photo Source: Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट में भारत की नजरें अब 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर होगी। रोहित शर्मा एंड कंपनी को अगले आईसीसी वनडे में कुल 9 सीरीज खेलनी हैं, जिनमें 27 मैच शामिल हैं। इसके अलावा टूर्नामेंट के नजदीक आने के साथ कुछ और वनडे सीरीज खेलने का प्लान किया जा सकता है। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के कई महीने बाद तक भारत को एक भी वनडे मैच नहीं खेलना है।
ऐसे में हम आज आपको बताएंगे कि 2027 तक टीम इंडिया का वनडे शेड्यूल कैसा है और कब-किस टीम से भारत का मुकाबला होगा। 2027 का वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर से दिसंबर के बीच कभी भी हो सकता है। इससे पहले भारतीय टीम भरपूर मुकाबले खेलने वाली है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद बहुत कम वनडे मैच खेले गए।
ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद वनडे मैच बहुत सारे खेले जाएंगे। रोहित शर्मा और उनकी टीम 2027 वर्ल्ड कप से पहले 27 वनडे मैच खेलेगी। भारत को 8 टीमों के खिलाफ 3-3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। एक देश के खिलाफ भारत दो बार सीरीज खेलेगा।
भारत आगामी वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ एक-एक सीरीज खेलेगा, जबकि न्यूजीलैंड के साथ दो बार वनडे सीरीज खेलेगा। नौ सीरीज में से भारत छह सीरीज अपने घर पर खेलेगा, जबकि बाकी सीरीज देश के बाहर आयोजित होगी। इसकी शुरुआत अगस्त में बांग्लादेश के दौरे से होगी, जो इसी साल खेला जाएगा। अक्टूबर-नवंबर 2025 में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
2027 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का शेड्यूल (FTP और संभावित)
समय | टीम | कहां | ODI मैच |
---|---|---|---|
अगस्त 2025 | बांग्लादेश | बाहर | 3 |
अक्टूबर-नवंबर 2025 | ऑस्ट्रेलिया | बाहर | 3 |
नवंबर-दिसंबर 2025 | साउथ अफ्रीका | घर | 3 |
जनवरी 2026 | न्यूजीलैंड | घर | 3 |
जून 2026 | अफगानिस्तान | घर | 3 |
जुलाई 2026 | इंग्लैंड | बाहर | 3 |
सितंबर-अक्टूबर 2026 | वेस्टइंडीज | घर | 3 |
अक्टूबर-नवंबर 2026 | न्यूजीलैंड | घर | 3 |
दिसंबर 2026 | श्रीलंका | घर | 3 |