Skip to main content

ताजा खबर

1992 से 2023 तक देखें भारत की वनडे वर्ल्ड कप की जर्सी

ICC World Cup 2023 (Image Credit- Twitter)

5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत भारत में हो रही है और तमाम लोग इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय टीम भी आगामी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है और उन्होंने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है।

जैसे-जैसे साल गुजर रहे हैं वैसे-वैसे क्रिकेट खेल में भी काफी नई टेक्नोलॉजी और फैशन देखने को मिला है। पहले खिलाड़ी जो जर्सी पहनते थे वो काफी सामान्य रहती थी। हालांकि जैसे-जैसे समय बीतता रहा वैसे-वैसे जर्सी का रंग और काफी नई डिजाइन भी देखने को मिली।

आज हम आपको बताते हैं भारतीय टीम की 1992 से लेकर 2023 तक वनडे वर्ल्ड कप की जर्सी के बारे में।

1- 1992

Sachin Tendulkar (Pic Source-Twitter)

वर्ल्ड कप का यह पांचवा संस्करण था और पहली बार क्रिकेट जगत में अलग-अलग रंग की जर्सी देखने को मिली थी। इससे पहले टीमों के खिलाड़ी सफेद रंग की जर्सी पहनते थे।

वर्ल्ड कप 1992 की मेजबानी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने की थी और पाकिस्तान ने इस संस्करण में अपना पहला टाइटल जीता था। भारतीय टीम की जर्सी की बात की जाए तो इसका रंग डार्क ब्लू था।

जर्सी के ऊपर की तरफ 4 Stripes बनी हुई थी और बाकी बिल्कुल साधारण था। उसे समय भारतीय टीम की जर्सी को काफी कूल माना जाता था।

2- 1996

1996 World Cup Jersey (Pic Source-Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप का यह 6वां संस्करण था और सभी टीमों की जर्सी और भी ज्यादा कलरफुल हो गई थी। इस बार यह टूर्नामेंट भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला गया था।

इस सीजन में श्रीलंका ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया। सभी टीमों की जर्सी का रंग लगभग सामान्य था लेकिन डिजाइन में काफी फर्क देखने को मिला था।

भारतीय टीम की बात की जाए तो इस बार उनकी जर्सी का रंग लाइट ब्लू था। इसमें पीला रंग भी शामिल था। छाती में रेनबो के कलर के तीर बने हुए थे और इसके शर्ट में सहारा का लोगो बना हुआ था।

3- 1999

Mohammad Azharuddin. (© Getty Images)

यह वर्ल्ड कप का सातवां संस्करण था और इस बार इसकी मेजबानी इंग्लैंड ने की थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीजन में अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीता था।

इस सीजन में पहली बार जर्सी के पीछे नंबर शुरू किए गए थे। पहले से इस बार काफी और नई डिजाइन देखने को मिली थी।

भारतीय टीम की जर्सी की बात की जाए तो रंग उनका लगभग समानता बस इस बार येलो शेड को जर्सी में और बढ़ा दिया था।इस यूनिफार्म में सहारा का लोगो था लेकिन यह काफी खराब लग रही थी।

4- 2003

2003 World Cup. (Photo by Michael Steele/Getty Images)

यह टूर्नामेंट का आठवां संस्करण था। इस बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, केन्या और जिंबॉब्वे ने की थी। इस बार भी ऑस्ट्रेलिया टीम ने वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था।

इस सीजन में सभी टीमों की जर्सी में काफी बदलाव देखने को मिला था। भारतीय टीम की जर्सी की बात की जाए तो यह सभी क्रिकेट फैंस के लिए एक इमोशन है। अगर देखा जाए तो आज भी कई लोगों को यह जर्सी काफी अच्छी तरह से याद है और कई लोगों का मानना है कि यह अभी तक की भारतीय टीम की सबसे शानदार जर्सी है।

इस सीजन में भारतीय टीम की जर्सी लाइट ब्लू रंग की थी और कंधे में काले रंग के Patches थे। कंधे के एक तरफ से जर्सी के नीचे तरफ तक त्रिकोणीय रंग से रंगा हुआ था। इस जर्सी में भी सहारा का लोगो था।

5- 2007

India in World Cup 2007. (Photo Source: Getty Images)

यह इस टूर्नामेंट का 9वां संस्करण था। रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम ने लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप को अपने नाम किया। भारतीय टीम ने इस संस्करण में हल्के ब्लू रंग की जर्सी पहनी थी।

2003 की जर्सी से काले पट्टे हटा दिए गए थे और उसकी जगह त्रिकोणीय कलर को रंग दिया गया था।

इस सीजन में भारतीय टीम की जर्सी काफी अच्छी लग रही थी। यह काफी सिंपल थी और शहर का लोगो इसमें बना हुआ था।

6- 2011

Team India after world cup 2011 win. (Photo Source: INDRANIL MUKHERJEE/AFP via Getty Images)

यह वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण था। भारतीय टीम ने इस संस्करण को अपने नाम किया था। भारतीय टीम की ओर से 2011 वर्ल्ड कप में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस बार इस जर्सी को पहले से थोड़ा डार्क कर दिया गया था। दोनों तरफ त्रिकोणीय रंग डाल दिया गया था। इस बार सहारा के अलावा इस जर्सी में Nike कभी लोगो इसमें था।

इस जर्सी में शब्द ऑरेंज कलर से लिखे हुए थे। यह जर्सी भी कई लोगों को अच्छी लगी थी।

7- 2015

World Cup 2015 Jersey (Pic Source-Twitter)

यह वर्ल्ड कप का 11वां संस्करण था और इसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने की थी। ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस संस्करण में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

इस सीजन में सभी टीमों की जर्सी काफी अच्छी दिख रही थी लेकिन सबसे हटकर भारतीय टीम की जर्सी थी। इसका रंग काफी हद तक 2011 सीजन से मिलता जुलता था लेकिन कॉलर और Sleves का रंग अलग था।

सहारा के लोगो के ऊपर तीन स्टार्स भी बने हुए थे और टी-शर्ट रीसायकल की गई बोतलों से बनाई गई थी।

8- 2019

World Cup 2019 Jersey (Pic Source-Twitter)

यह एशिया कप 2023 का 12वां संस्करण था जिसकी मेजबानी इंग्लैंड ने की थी। इस शानदार टूर्नामेंट को मेजबान इंग्लैंड ने ही अपने नाम किया था।

भारतीय टीम की जर्सी इस बार डार्क ब्लू रंग की थी। इसमें ऑरेंज शेड वैसा ही था लेकिन बहुत छोटे से बदलाव किए गए थे।

टी-शर्ट के आगे तरफ थोड़ा कलर डार्क कर दिया गया था और नाम ऑरेंज रंग से लिखा गया था।

9- 2023

ICC World Cup 2023 (Image Credit- Twitter)

यह एशिया कप का 13वां संस्करण है जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। इस बार भारतीय टीम का जर्सी स्पॉन्सर Adidas है।

Adidas ने भारतीय टीम की किट का अनावरण किया। इस बार लोगो BCCI का है और उसके ऊपर 2 स्टार बने हुए है। कंधे में त्रिकोणी रंग है और यह जर्सी भी काफी अच्छी दिख रही है।

जो 2 स्टार्स इसमें बनाए गए है वो यह दर्शाता है कि भारतीय टीम ने अभी तक दो वनडे वर्ल्ड कप जीते हैं। पहले 1983 और दूसरा 2011।

আরো ताजा खबर

‘कप्तान’ Suryakumar Yadav खूब टशन दिखा रहे हैं, नए लुक के साथ उतरेंगे इस बार मैदान में

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)Suryakumar Yadav एक बार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं, जहां वो बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में बतौर...

टेस्ट के कुछ केंद्र होना खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार साबित होगा: रविचंद्रन अश्विन

Ravi Ashwin (Pic Source-X)कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दो मैच की...

Irani Cup 2024: शतक से चूके अजिंक्य रहाणे, 97 रन बनाकर हुए आउट, खटखटाया वापसी का दरवाजा

Ajinkya Rahane (Photo Source: X)इस वक्त लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ईरानी कप 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के लिए खेल रहे अजिंक्य रहाणे ने इस...

LLC 2024: मार्टिन गप्टिल की तूफानी बल्लेबाजी से टूटी कमेंट्री बॉक्स की खिड़की, देखें VIDEO

Martin Guptill (Photo Source X)लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 की शुरुआत हो चुकी है और दुनिया भर के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इस टूर्नामेंट में फिर से एक बार फैंस को अपना...