
MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)
5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 2025 सीजन में रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में खेलने के लिए तैयार है। सीएसके अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च से करने वाली है। सीजन के पहले मैच में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में सभी की निगाहें एमएस धोनी पर रहेंगी। धोनी 19 रन बनाते ही आईपीएल में इतिहास रच देंगे। वह मिस्टर कूल सुरेश रैना का रिकॉर्ड को तोड़ेंगे।
MI के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं एमएस धोनी
एमएस धोनी 43 साल की उम्र में इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह सीएसके के सबसे सफल बल्लेबाज बनने से केवल 19 रन दूर हैं। इस समय चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन सुरेश रैना के नाम हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में चेन्नई के लिए 4687 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं, जिनके नाम 4669 रन हैं।
अगर आज एमएस धोनी 19 रन बना लेते हैं तो वह सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। धोनी ने सीएसके के लिए अब तक 22 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। अगर धोनी मुंबई के खिलाफ होने वाले पहले मैच में ही 19 रन बना लेंगे तो वह नया कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे।
आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं एमएस धोनी
43 साल की उम्र में अपने आप को फिट रखते हुए सीएसके जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के लिए खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान काम नहीं है। इस उम्र में भी माही टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 264 आईपीएल मैच में 39.12 की औसत के साथ 5243 रन बनाए हैं।
माही ने पिछले सीजन भी सीएसके के लिए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 53.66 की शानदार औसत के साथ 14 मैचों की 11 पारियों में 161 रन बनाए थे। उन्होंने पिछले सीजन डेथ ओवर में शानदार बल्लेबाजी की थी।