Skip to main content

ताजा खबर

0,0,6,0,6,6 जब एक ही ओवर में तीन छक्के लगाकर यशस्वी जायसवाल ने खोल दिए शोएब बशीर के धागे, देखें VIDEO

0,0,6,0,6,6 जब एक ही ओवर में तीन छक्के लगाकर यशस्वी जायसवाल ने खोल दिए शोएब बशीर के धागे, देखें VIDEO

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर बोल रहा है। इस सीरीज में जायसवाल अब तक दो शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। वो सीरीज की 9 पारियों में अब तक 712 रन बना चुके हैं। धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में भी यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की।

बल्लेबाजी के लिए आते ही उन्होंने आते ही तूफानी अंदाज में खेलना शुरू कर दिया। जायसवाल टेस्ट क्रिकेट को भी वनडे-टी20 की तरह खेलते हैं और बड़े शॉट लगाने से संकोच नहीं करते। ऐसा ही कुछ उन्होंने पांचवें टेस्ट मैच में भी किया। धर्मशाला में यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के युवा स्पिनर शोएब बशीर को रिमांड पर लिया। उन्होंने बशीर की एक ओवर में हवा निकाल दी।

यहां देखिए शोएब यशस्वी जायसवाल के तीन छक्के का वीडियो

दरअसल, टीम इंडिया की पारी का 9वां ओवर इंग्लैंड की तरफ से शोएब बशीर डाल रहे थे। बशीर के ओवर की पहली गेंद से यशस्वी जायसवाल स्ट्राइक पर थे। जायसवाल ने ओवर की दो गेंदों को सम्मान दिया। लेकिन इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने क्रीज से बाहर निकल कर सामने की तरफ छक्का लगाया। इसके बाद जायसवाल ने आखिरी दो गेंदों पर भी छक्के लगाए। इस तरह यशस्वी ने शोएब बशीर के एक ओवर में 3 छक्के लगाए और 18 रन बटोरे।

इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 9 पारियों में 26 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 पारियों में 25 छक्के लगाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय

26* – यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड (9 पारी)
25 – सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया (74 पारी)
22 – रोहित शर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका (20 पारी)
21 – कपिल देव बनाम इंग्लैंड (39 पारी)
21 – ऋषभ पंत बनाम इंग्लैंड (21 पारी)

আরো ताजा खबर

कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम का नवीकरण करेगा UPCA, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की पुष्टि

Rajiv Shukla (Image Credit- Twitter X)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के मेंबर राजीव शुक्ला ने आज 30 सितंबर, सोमवार को घोषणा की...

Irani Cup में भाग लेने के लिए ध्रुव जुरेल, सरफराज खान और यश दयाल को भारतीय टीम से रिलीज किया गया, पढ़ें बड़ी खबर 

(Image Credit- Twitter/X)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 30 सितंबर को भारत के बांग्लादेश के खिलाफ 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा रहे सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल...

Cricket Highlights of 30 September 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज और सोशल ट्रेंड

Ravindra Jadeja, Virat Kohli, Rishabh Pant & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)30 सितंबर 2024 की क्रिकेट हाइलाइट्स: Today’s Top News: आज के टॉप क्रिकेट न्यूज IND vs BAN, 2nd...

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

South Africa (Image Credit- Twitter X)BAN vs SA: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए, आज 30 सितंबर को 15 सदस्यीय टीम की...