Skip to main content

ताजा खबर

हाॅस्पिटल में भर्ती पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की महाराष्ट के डिप्टी CM ने किया आर्थिक मदद करने का किया वादा

Vinod Kambli and Eknath Shinde (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) इन दिनों खराब स्वास्थ्य के चलते ठाणे के आकृति हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। 21 दिसंबर को उन्हें खराब हालत में हाॅस्पिटल लाया गया था, यहां पर पूर्व खिलाड़ी का इलाज जारी है। जांच में पता चला है कि पूर्व क्रिकेटर को ब्रेन क्लाॅट्स की समस्या है।

कांबली की हालत कुछ दिनों पहले और भी ज्यादा गंभीर हो गई थी, जब उन्हें अत्यधिक मूत्र संक्रमण हुआ था। हालांकि, उनकी हालत अब स्थिर हो गई है, और रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें आईसीयू से बाहर ट्रांसफर कर दिया है और उन्हें कुछ ही दिनों में उन्हें डिस्चार्च कर दिया जाएगा।

दूसरी ओर, अब इस दुख की घड़ी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान डिप्टी CM एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद करने का वादा किया है।

पूर्व खिलाड़ी की यह मदद उनके बेटे श्रीकांत शिंदे द्वारा चलाए जाने वाली Shrikant Shinde Foundation कर रही है। हाल में ही श्रीकांत के निर्देश पर मंगेश चिवटे ने हाॅस्पिटल का दौरा किया और विनोद कांबली के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। इस मदद के बाद पूर्व क्रिकेटर ने इसके लिए अपना आभार व्यक्त किया और व्यक्तिगत रूप से डिप्टी सीएम से मिलने और उन्हें धन्यवाद देने की इच्छा के बारे में बात भी की है।

ब्रेन स्कैन से पता चला खिलाड़ी की बीमारी के बारे में: विनोद कांबली का डाॅक्टर

इस समय 52 वर्षीय कांबली का इलाज कर रहे डॉक्टर विवेक त्रिवेदी ने पुष्टि की कि पूर्व क्रिकेटर की स्थिति के कारण विस्तृत चिकित्सा जांच के बाद ब्रेन क्लाॅट्स पाए गए। कांबली को लेकर डाॅक्टर ने आगे कहा- हमने उसे शनिवार शाम को भर्ती कराया।

घर पर उन्हें मांसपेशियों में ऐंठन और चक्कर आ रहे थे। उन्हें तेज बुखार था और ऐंठन के कारण चलने में कठिनाई हो रही थी। जांच करने पर, हमें पता चला कि उन्हें मूत्र संक्रमण था, साथ ही सोडियम और पोटेशियम की कमी थी, जिसके कारण ऐंठन हुई।

আরো ताजा खबर

IND vs SA: 5वें टी20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया, सीरीज को 3-1 से किया अपने नाम 

IND vs SA 5th t20 (Image Credit- Twitter X) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज 19 दिसंबर, शुक्रवार को अहमदाबाद...

‘भारत को कोहली और रोहित की जरूरत बहुत ज्यादा है’ राहुल चाहर ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए किया रोको का समर्थन

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर राहुल चाहर ने हाल में ही क्रिकट्रैकर के साथ एक स्पेशल इंटरव्यू में विराट कोहली और रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2027 में...

IND vs SA: दूसरे टी20 में हार्दिक पांड्या का तूफान, भारत के लिए ठोक दिया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इतिहास रच दिया...

IND vs SA 2025, 5th T20I: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, संजू सैमसन की वापसी

IND vs SA 2025 (image via getty) साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, और कप्तान एडेन मार्करम ने फील्डिंग करने का फैसला किया है। इस बीच, साउथ अफ्रीकी टीम ने पेसर...