Skip to main content

ताजा खबर

हरमनप्रीत कौर खेल की सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है: संजय मांजरेकर

हरमनप्रीत कौर खेल की सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है: संजय मांजरेकर

Harmanpreet Kaur (Pic Source-X)

महिला प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 27 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

अब मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 मार्च को महत्वपूर्ण मैच खेलेगी। दोनों ही टीमों को इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, फाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने हरमनप्रीत कौर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उन्होंने 12 गेंद पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से यह रन बनाए थे। संजय मांजरेकर ने जियो हॉटस्टार पर कहा कि, ‘हरमनप्रीत कौर उस जगह पर आई थी, जहां उनके पास पहली गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। उनके आने से पहले ऐसा लग रहा था कि टीम 200 रन का आंकड़ा पार कर सकती है।

हरमनप्रीत कौर ने आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी थी, जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस ने 213 रन बनाए। इनमें से कुछ शॉट्स खेलना इतना आसान नहीं था, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने इसे काफी आसानी से खेला। हरमनप्रीत कौर आज के खेल की सबसे खतरनाक आक्रामक बल्लेबाजों में से एक है।’

मुंबई इंडियंस दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को जीतना चाहेगी

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम ने महिला प्रीमियर लीग 2022 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था और इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। वहीं 2024 सीजन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। अब मुंबई इंडियंस एक बार फिर से इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है और हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी फाइनल जीतना चाहेगी।

टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में है और फाइनल में अगर उन्हें जीत दर्ज करनी है तो सभी को अपना शत-प्रतिशत देना होगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2025: 73 रनों पर मुकेश चौधरी के हाथों मिला था प्रियांश आर्या को जीवनदान, फिर खिलाड़ी ने ठोक दिया शतक 

PBKS vs CSK (Image Credit- Twitter X)IPL 2025, PBKS vs CSK: आईपीएल 2025 का 22वां मैच आज 8 अप्रैल, मंगलवार को पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला...

IPL 2025: GT vs RR मैच के दौरान खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं ये उपलब्धि

GT vs RR Match Prediction (Image Credit- Twitter X)आईपीएल 2025 में 23वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। गुजरात की टीम आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के...

KKR vs LSG: निकोलस पूरन ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे

Nicholas Pooran (Photo Source: X)आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ...

IPL 2025: हाई स्कोरिंग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 रनों से हराया

KKR vs LSG (Image Crdit- Twitter/X)IPL 2025, KKR vs LSG: जारी आईपीएल सीजन का 21वां मैच आज 8 अप्रैल, मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच...