

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ चुके हैं। रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने टीम इंडिया की ओर से धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है।
रवींद्र जडेजा ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी अपनी छाप छोड़ी है। यही नहीं उन्होंने आईपीएल में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम के ऊपर दबाव डाला है। अब आगामी सीजन में भी उन्हें धुआंधार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें रवींद्र जडेजा इस बात से काफी खुश नजर आए कि वह टीम से जुड़ चुके हैं। यही नहीं शानदार ऑलराउंडर चेन्नई और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी मिलने के लिए काफी उत्साहित है। महेंद्र सिंह धोनी को आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।
वीडियो में रवींद्र जडेजा ने धोनी से मिलने की इच्छा जताई और साथ ही उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को लेकर भी बड़ा बयान दिया। रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लिया है और उनकी भी काफी लंबे समय के बाद चेन्नई सुपर किंग्स टीम में वापसी हुई है।
यह रही वीडियो:
Day 1️⃣ Feelings Dil Se…! ⚔️🔥#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/Ly0YxK4F3L
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 13, 2025
इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार अपने नाम किया है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पांच बार जीता है। ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले सीजन चेन्नई टीम की कप्तानी की थी। हालांकि उनकी कप्तानी में चेन्नई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।
आगामी सीजन में भी उन्हें ही कप्तानी करते हुए देखा जाएगा। भले ही चेन्नई टीम पिछले सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन आगामी सीजन में उन्हें धुआंधार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स भी आगामी सीजन में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी।