Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली ने चकनाचूर किया शिखर धवन का रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 बल्लेबाज

विराट कोहली ने चकनाचूर किया शिखर धवन का रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 बल्लेबाज

Virat Kohli (Photo Source: IPL)

आईपीएल 2025 का 8वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में 28 मार्च को खेला जा रहा है। CSK ने टॉस जीतकर बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। चेपॉक में RCB के खिलाड़ी घातक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विराट कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मात्र 31 रन बना पाए, लेकिन इस पारी से उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। किंग कोहली आईपीएल में CSK के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

CSK के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली

शिखर धवन को पछाड़ विराट कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें, इस मैच से पहले यह कारनामा करने के लिए उन्हें सिर्फ 5 रन की जरूरत थी। शिखर ने चेन्नई के खिलाफ 29 पारियों में 1057 रन बनाए हैं। जबकि विराट कोहली ने 34 मैचों की 33 पारियों में 1084 रन बना लिए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, लिस्ट में रोहित शर्मा 35 पारियों में 896 रन के साथ तीसरे स्थान पर है।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज-

1084 – विराट कोहली (33 पारी)
1057 – शिखर धवन (29 पारी)
896 – रोहित शर्मा (35 पारी)
727 – दिनेश कार्तिक (31 पारी)
696 – डेविड वार्नर (21 पारी)
583 – कायरन पोलार्ड (23 पारी)

नूर अहमद के खिलाफ आउट हुए विराट

विराट कोहली पारी के 13वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने नूर अहमद की गेंद पर स्लॉग स्वीप शॉट खेला था, लेकिन गेंद सीधे डीप मिड विकेट पर तैनात रचिन रवींद्र के हाथों पर चली गई। विराट 30 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से सिर्फ 31 रन ही बना पाए।

আরো ताजा खबर

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की चौथी जीत, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 6 विकेट से हराया

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X)IPL 2025, RCB vs DC: आईपीएल के जारी 18वें सीजन का 24वां मैच आज 10 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के...

फिल साल्ट से लेकर केएल राहुल की बल्लेबाजी तक RCB vs DC मैच के ये रहे टॉप 3 मोमेंट्स

RCB vs DC (Photo Source: Getty)IPL 2025 का 24वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली...

RCB vs DC: Play of the Day: केएल राहुल बने दिल्ली के लिए जीत के हीरो, RCB के जबड़े से छीनी जीत

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X)IPL 2025 का 24वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से...

IPL 2025: दिल्ली की आरसीबी पर 6 विकेट से जीत में जोश हेजलवुड का 15वां ओवर रहा बड़ा टर्निंग पाॅइंट

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X)IPL 2025, RCB vs DC: आईपीएल के जारी 18वें सीजन का 24वां मैच आज 10 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के...